उपखण्ड रूपबास के गांव पना के कमल सिंह मीणा का किया लुपिन संस्था ने सम्मान लुपिन फाउंडेशन के अधिशाषी निदेशक सीताराम गुप्ता व क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. राजेश शर्मा जी के निर्देशानुसार ब्लॉक कॉर्डिनेटर रामनरेश कटारा ने बताया कि लुपिन संस्था द्वारा चयनित माइक्रो मॉडल पना के प्रगतिशील किसान कमल सिंह मीणा ने जीरो बजट प्राकृतिक खेती को अपनाया जीरो से आय का ग्राफ बढ़ाने वाले किसान का राज्यस्तर पर सम्मानित होने के उपलक्ष्य में लुपिन संस्था की ओर से उनका साफा,माला ,शॉल उढ़ाकर एवं मिठाई भेंट करके सम्मान किया गया।कमल सिंह मीणा जी ने इस अवसर पर कहा कि लुपिन संस्था द्वारा मुझे समय-समय पर नई - नई तकनीकों तथा प्राकृतिक खेती की जानकारी दिलवाई गई।जिससे मुझे कृषि व पशुपालन में लाभ मिला मैं लुपिन संस्था का बहुत बहुत आभारी हूँ।भविष्य में भी मुझे संस्था का सहयोग व मार्गदर्शन मिलता रहे।सरसों,गेंहू उत्पादन के साथ-साथअचार व बागवानी के क्षेत्र में पहचान बना चुके हैं। इस मौके पर रूपबास के ब्लॉक कॉर्डिनेटर रामनरेश कटारा,उच्चैन के ब्लॉक कॉर्डिनेटर नरेन्द्र शर्मा,नरेश गुप्ता,रिन्कू भल्ला उपस्थित रहे।
DlightNews
Comments
Post a Comment