Skip to main content

DlightNews

श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण हेतु सरस्वती शिशु मंदिर पक्की बाग के लगभग 800 छात्र छात्राओं ने किया समर्पण। 

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कमलेश कुमार सिंह प्रदेश निरीक्षक शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्षों की प्रतीक्षा के बाद श्री राम मंदिर निर्माण का स्वप्न अब साकार होने जा रहा है इस हेतु हम सभी आज अपना योगदान देने के लिए उपस्थित हुए हैं। उन्होंने कहा कि ज्ञान समर्पण और दृष्टि यह तीनों चीजें विद्यालय से प्राप्त होती हैं। जो समर्पण की भावना बच्चों में है, वह यहां उपस्थित गुरुजनों की प्रेरणा से उत्पन्न हुई है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री धीरेंद्र कुमार सिंह जी ने कहा कि लगभग 500 वर्ष के संघर्ष के बाद आज राम मंदिर निर्माण का सपना साकार होने जा रहा है हम सभी बड़े भाग्यशाली हैं कि इस राष्ट्र कार्य में हमें अपना अंशदान करने का अवसर प्राप्त हुआ है। प्रधानाचार्य के द्वारा यह पूछने पर कि यह राशि आप सभी छात्रों ने कैसे एकत्र की तो भैया बहनों ने बताया कि हम सभी ने अपने पॉकेट मनी को खर्च न किया और उसे ही एकत्र कर इस पुनीत कार्य के लिए समर्पित किया है।
उक्त अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के सह प्रांत संगठन मंत्री श्री परमेश्वर जी, अवध प्रांत की शिशु वाटिका प्रमुख श्रीमती हीरा सिंह जी विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य श्री अर्जुन उपाध्याय जी पूर्व छात्र छात्र पुनीत पांडे जी  सहित विद्यालय के समस्त आचार्य एवं आचार्या बहने उपस्थित रहे।

बीपीमिश्र/रिपोर्टर/गोरखपुर

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।