Skip to main content

DlightNews

40 वर्षों से आवास  के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा मजदूर

 फतेहपुर /अमौली| विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मेढापाटी में दर्जनों गरीब मजदूर आवास के लिए ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं| ग्रामीण 50 वर्षीय मजदूर नाजिरअली पुत्र इद्दू ने बताया कि वह लगभग 40 वर्षों से अधिकारियों के हाथ जोड़कर थक चुका है| मजदूर के रहने की ना तो दीवाल है और ना ही छत जबकि मजदूर के 8 बच्चे और पत्नी सहित 10 लोग एक पन्नी के नीचे जीवन यापन करते आ रहे हैं| मजदूर ने बताया कि कई बार अनवरत दो पंचवर्षीय चुनाव विजेता ग्राम प्रधान से निवेदन भी किया परंतु इस पर कोई सुनवाई आज तक नहीं हुई| मजदूर की पहुंच अधिकारियों तक नहीं है इसलिए वह बेबस होकर लगभग 40 वर्षों से एक पन्नी के नीचे जाड़ा गर्मी और बरसात की मार झेल रहा है| ग्राम पंचायत स्तर पर ऐसे ही दर्जनों ग्रामीणों ने और भी शिकायत की जो आवास के पात्र हैं परंतु उन्हें आवास आवंटन नहीं किया गया| इसके साथ साथ अमौली विकासखंड के कई गांव जैसे  बुढ़वां न्योरी जलालपुर बुढन्दा सहित दर्जनों ग्राम पंचायतों के गरीब मजदूरों की दूसरी किस्त जियो टैग के बाद भी नहीं पहुंच पा रही है| जिन मजदूरों के कच्चे मकान थे उन्होंने अपना मकान गिरा कर सरकारी आवास बनवाना प्रारंभ किया परंतु दूसरी किस्त ना पहुंचने के कारण वह भी एक पन्नी के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं|मेढापाटी  के गरीब मजदूरों ने बताया कि जिन लोगों के पास जमीन एवं आर्थिक रूप से सक्षम है उन्हें आवास आवंटन किया गया है तथा गरीब मजदूर आज भी गांव के अंदर एक पन्नी के नीचे जीवन यापन कर रहा है इस पर अधिकारियों की कोई नजर अभी तक नहीं पड़ी है| इस मौके पर  मजदूर नजीर अली के साथ अंथू कुरील राधेलाल कोरी रामप्रसाद कुरील अजय पटेल सुरेंद्र कुरील उर्फ छोटे रामअवतार पाल एवं श्रीमती गयाश्री सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे|

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।