Skip to main content

DlightNews

आबकारी इंदौर, की एक और महत्वपूर्ण कार्रवाई
 ○●○●○●○●○●○●
रामकृष्ण सेलिया डी लाइट न्यूज़ इंदौर मध्य प्रदेश
नितिन आशापुरे एवं टीम द्वारा स्कॉर्पियो से 25 पेटी देसी मदिरा बरामद •••••• आरोपी गिरफ्तार,

कलेक्टर जिला इंदौर  के आदेश पर एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री राज नारायण सोनी के मार्गदर्शन व कंट्रोलर डॉ. राजीव द्विवेदी के निर्देशन में संपूर्ण जिले में अवैध मदिरा संबंधी गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है,

इसी कड़ी में आज दिनांक 19 फरवरी 2021 को सायंकाल ADO श्री एनपी सिंह के निर्देशन में आबकारी व्रत भोई मोहल्ला प्रभारी नितिन आशापुरे एवं उनकी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना से केसर बाग रोड पर घेराबंदी कर एक स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक MP09.V.4572 को धर दबोचा और स्कॉर्पियो में अवैध रूप से परिवहन करते हुए 25 पेटी देसी मसाला मदिरा बरामद कर आरोपी सुमित पिता विष्णु वर्मा निवासी मालवीय नगर इंदौर को मध्य प्रदेश आबकारी अधि. की धारा 34 (1) क 34 (2) के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया, आरोपी को पूछताछ के बाद मान. न्यायालय में पेश किया जायेगा , 

जप्त मदिरा की कीमत लगभग 1.30 लाख रुपए एवं स्कॉर्पियो वाहन की कीमत लगभग 3.50
लाख रुपए है,

उक्त कार्रवाई में मुख्य आरक्षक श्री जगदीश पटेल ,आरक्षक सुरेश मेवाड़ा, सुरेश चोगड़ एवं सतीश कोपरगांवकर का अत्यंत सराहनीय योगदान रहा

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।