Skip to main content

DlightNews

ACCIDENT IN MP UJJAIN
यात्री बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की भिड़ंत
बडऩगर मार्ग पर हुई दुर्घटना, 15 से अधिक लोग दोनों वाहनों के चालक सहित घायल, नशे में था ट्रक चालक
 न्यूज /उज्जैन
आज सुबह 11 बजे के लगभग बडऩगर मार्ग पर यात्री बस और ट्रक के बीच आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में 15 के लगभग लोग घायल होना सामने आए हैं। दोनों वाहनों के चालक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ट्रक का चालक नशे की हालत में होना बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि बडऩगर बीके यादव ट्रेवल्स की बस 35 से 40 यात्रियों को लेकर उज्जैन के लिए रवाना हुई थी। चंदूखेड़ी नलवा के बीच बस की भिड़ंत सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक से हो गई। दुर्घटना होते ही ट्रक और बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार यात्रियों के बीच हाहाकार मच गया। दुर्घटना देख आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए और घायलों को बस से बाहर निकाला गया जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस की डायल-100 और एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना की जानकारी लगते ही अस्पताल स्टॉफ पूरी तरह से अलर्ट हो गया था। घायलों के पहुंचते ही डॉक्टरों की टीम ने तत्काल उपचार की शुरुआत कर दी। गंभीर रूप से घायल लोगों को उपचार के लिए ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया। मामूली रूप से लगी चोटग्रस्त लोगों का उपचार ओपीडी में किया गया।
डॉ. महेन्द्र मालवीय 
स्टेट ब्यूरो  (म. प्र.)

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।