Skip to main content

DlightNews

*लकी ड्रा के साथ हुआ भव्य प्रदर्शनी एवं फैशन शो का समापन* 

    मैं आभारी हूं पोद्दार टेक्सटाइल का जिनके प्रयासों से मैं गोरखपुर आ पाई ,मैं आप लोगों के बीच पहली बार आई हूं ,यह शहर बहुत ही सुंदर है ,शांत है ,यहां की साफ-सफाई भी बहुत अच्छी है ,माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गोरखपुर को बहुत ही सुंदर तरीके से संवारा है यहां का लेक व्यू  मुझे बहुत ही पसंद आया, बाबा गोरखनाथ जी के मंदिर की बहुत ही मान्यता है मुझे अवसर मिला तो मैं वहां अवश्य जाऊंगी, कॅरोना के बाद मुझे नहीं लगता था कि मैं इतनी जल्दी किसी इवेंट में जा पाऊंगी, लेकिन आप सभी के प्यार से यह संभव हो पाया, उक्त बातें *मशहूर अभिनेत्री दीपिका सिंह (दिया और बाती हम  फेम् )* ने पत्रकार वार्ता में कही ,वह यहां गोरखपुर में पोद्दार टैक्सटाइल्स द्वारा आयोजित भव्य वस्त्र प्रदर्शनी एवं फैशन शो के दूसरे दिन भी सेलिब्रिटी गेस्ट के रुप में उपस्थित रही।
       पोद्दार टैक्सटाइल्स के निदेशक कुंज बिहारी पोद्दार ने बताया कि 21 फरवरी 2021 को भी फैशन शो एवं वस्त्र प्रदर्शनी दिन भर चलती रही, जिसमें की प्रमुख रूप से देश के प्रतिष्ठित ब्रांड कलाश्री, प्रतिभा फैशन , मनीष टैक्सटाइल्स, एन एस स्टूडियो, वरुण फैशन, शुभ लक्ष्मी कलिस्ता फैशन ,सुभाष साड़ी एवं पोद्दार टेक्सटाइल के फैशन वस्त्रों का देश की नामचीन मॉडल्स द्वारा फैशन शो एवं रैंप वॉक किया गया।
       विनीत पोद्दार ने बताया कि वह पहले भी इस प्रकार का इवेंट कर चुके हैं लेकिन इस बार अभिनेत्री दीपिका सिंह के आने से यह इवेंट और भी भव्य हो गया, दीपिका जी के कारण ही हमारे ब्रांड वैल्यू और बृद्धि हो गई है, उनको देखने के लिए हमारे व्यापारी पूरे पूर्वांचल के साथ साथ कई किलोमीटर दूर से इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने आए हैं ,दीपिका सिंह जी का पोद्दार परिवार में आने के लिए हृदयँ से धन्यवाद साथ ही दीपिका सिंह जी को उनके उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं ।
       अभिषेक पोद्दार ने बताया कि अभिनेत्री दीपिका सिंह ने कुछ विशिष्ट व्यापारियों एवं डायरेक्टरों को स्मृति चिन्ह एवं साल प्रदान कर सम्मानित किया , दोनों दिन मिलाकर इस भव्य वस्त्र प्रदर्शनी में लगभग 850 लोगो ने सहभागिता की।
       अंकुर पोद्दार ने बताया कि  इस कार्यक्रम के अंत में व्यापारी भाइयों के लिए बंपर लकी ड्रा रखा गया था जिसमें कि पुरस्कार के रुप में एलईडी टीवी प्रदान किए गए ।
      कार्यक्रम के समापन के अवसर पर पोद्दार  टैक्सटाइल्स के अभिभावक सुरेंद्र पोद्दार ने अभिनेत्री दीपिका सिंह को परंपरा के अनुसार एक स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया साथ ही उन्होंने सभी व्यापारियों ,विक्रेता बंधुओं ,अभिनेत्री दीपिका सिंह ,सभी मॉडल्स ,सभी मीडिया कर्मियों का सुंदर सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया।
        इस कार्यक्रम में नवीन पालड़ीवाल, पीयूष जैन ,खुशहाल खट्टर के अलावा अनेक कंपनियों के निदेशक जिसमें की प्रमुख रूप से सचिन अग्रवाल, राजेश राणा ,संजय जैन ,विकास खेमका, नवीन सेवानी ,सुमित जैन ,जितिन नंदवानी ,किरण चुंग सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।
बीपीमिश्र/रिपोर्टर/गोरखपुर

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।