Skip to main content

DlightNews

मुम्बई 21 डी लाइट न्यूज़ गरीब की आवाज़ सेफरवरी | करीना कपूर खान दूसरी बार मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। अभिनेत्री को शनिवार रात ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां 21 फरवरी को उन्होंने बेटे को जन्म दिया। कपूर परिवार से जुड़ीं रिद्धीमा कपूर साहनी ने इसका ऐलान किया। इस खबर के सामने आने के साथ ही बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। इससे पहले 2016 में करीना ने अपने पहले बच्चे बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया था। तैमूर अभी चार साल का हो चुका है। इसके बाद पिछले साल अगस्त में करीना और सैफ ने ऐलान किया था कि उनके परिवार में एक और सदस्य आने वाला है। अब करीना कपूर खान अपनी पहली प्रेग्नेंसी बुक प्रकाशित करने के लिए तैयार हैं, जो 2021 में रिलीज़ होने वाली है। करीना कपूर खान की ननद सबा पटौदी ने भी इंस्टाग्राम पर कपल को बधाई दी है। प्रेग्नेंसी के कारण करीना कपूर कुछ समय से फिल्मों से दूर रहीं। उम्मीद है कि अब वे जल्द अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट जाएंगी। करीना ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आएंगी। इसमें आमिर खान मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म के साथ आमिर-करीना की जोड़ी अपनी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म ‘3 इडियट्स’ के बाद एक बार एक साथ नजर आएंगे |

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...