Skip to main content

DlightNews

*प्रभारी चिकित्साधिकारी खजुहा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खजुहा का किया कायाकल्प।*

मामला जनपद फतेहपुर के कस्बा  बिन्दकी तहसील अन्तर्गत बागबादशाही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खजुहा का है जहाँ का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अपनी बदहाली के आँसू रो रहा था इस स्वास्थ्य केन्द्र में कई प्रभारी चिकित्साधिकारी आये और चले गए किसी भी प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खजुहा की बदहाली के आंसू कोई पोछने वाला नहीं था जिसके चलते अस्पताल अपने अस्तित्व को बचा पाने में बेबस व लाचार खड़ा अपने खत्म होते हुए अस्तित्व को निहार ही रहा था कि इतने में एक ऐसे प्रभारी चिकित्साधिकारी का आगमन हुआ जो कि बदहाल स्थिति में खड़े प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के जीर्णोद्धार कराए जाने का बीड़ा उठाया और अपने पूरे तन मन व धन से पूर्ण सहयोग करते हुए दिन रात एक कर अपनी बदहाली की स्थिति को रो रहे अस्पताल को एक नया आयाम देते हुए उसे एक नया स्वरूप तक दे डाला जहाँ पर रोगी सरकारी अस्पताल के नाम से ही लोग जाने से कतराते थे आज वहाँ पर रोगियों की भारी भीड़ उपचार करवाने आने की लगने लगी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर धर्मेन्द्र सिंह के कामों को देखते ही देखते समस्त खजुहा ग्रामवासियों में हर तरफ चर्चा होने लगी जब इस सम्बन्ध में हमारे संवाददाता की एक टीम ने इस पूरी हकीकत की पड़ताल हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खजुहा गयी तो वहां पर हैरत में हो गए कि जहाँ पर लोग आने से भी डरते थे वहां आज दर्जनों की तादाद में रोगी उपचार के लिए मिले तो वहीं अपनी बदहाली के लिए रो रहे अस्पताल में प्रभारी चिकित्साधिकारी धर्मेन्द्र सिंह द्वारा अस्पताल की जर्जर पड़ी बिल्डिंग को गिराकर उसके ईंटों को पूरे अस्पताल परिसर में बिछवाकर पूरे अस्पताल परिसर को सीसीटीवी से लैस कर दिया तो वहीं दूसरी ओर अस्पताल परिसर के मुख्य मार्ग से अंदर जाने वाले रास्ते पर सीसी रोड का निर्माण करा दिया तो वहीं पर एक खास चीज़ देखने को यह मिली कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खजुहा की चहारदीवारी कई वर्षों से टूटी पड़ी थी जिससे रोजाना अस्पताल परिसर में चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम लगातार दिया जा रहा था इस सम्बन्ध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर धर्मेन्द्र सिंह द्वारा मीडिया से बातचीत में बताया गया कि अस्पताल परिसर के अंदर से चोरों द्वारा कहीं सरिया तो कहीं कोई अन्य सामान चोरी किया जा रहा था अस्पताल परिसर में दो जीपें भी कई वर्षों से खड़ी हुई थीं जिसका स्वरूप मेरे द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खजुहा का चार्ज सम्भालने के बाद देखा गया तो चोरों ने उक्त कई वर्षों से खड़ी जीपों के सामानों को खोलकर चोरी कर ले गए थे जिससे ऊबकर मेरे द्वारा इस सम्बन्ध में ब्लॉक प्रमुख से बात कर अस्पताल परिसर की चहारदीवारी किये जाने को लेकर बात की गई जिस पर ब्लॉक प्रमुख द्वारा मेरी बातों को तत्काल संज्ञान लेते हुए जल्द ही पूरे अस्पताल परिसर की चहारदीवारी किये जाने का आश्वासन ही नहीं दिया बल्कि उस पर तत्काल प्रभाव से कार्य भी शुरू करा कर चाहरदीवारी करा दी गयी जो थोड़ी बहुत बची भी तो उस पर अभी भी लगातार कार्य चल रहा है लेकिन चोरों के आतंक से अस्पताल परिसर के सामानों को जितना बचा पाया हूँ तो वो अस्पताल के पीछे की तरफ पड़ा हुआ है चोरों द्वारा जीप का लगभग सारा सामान खोलकर चोरी कर ले गए हैं गाड़ी की चेचिस आज भी पड़ी हुई है यदि समय रहते चाहरदीवारी न हो सकी तो चोर उस पर भी अपना हाथ साफ कर सकते हैं इतना सब कुछ बदल जाने व अस्पताल परिसर का जीर्णोद्धार व सुन्दरीकरण कराने के बाद भी यदि मेरे ऊपर किसी के द्वारा गलत आरोप लगाकर मेरी शिकायत आइजीआरएस पोर्टल में मुख्यमंत्री से करे तो ये सरासर गलत व है मेरा स्थानान्तरण कर भी दिया जाए तो मुझे फर्क नहीं पड़ता मैं जहाँ भी जाऊंगा वहां पर बदहाल पड़े अस्पताल को अपने काम के साथ साथ फिर से उसके नए स्वरूप में लाने का कार्य करूंगा जैसा कि मैंने यहाँ पर निर्जीव पड़े अस्पताल में एक बार जान फूंकने का कार्य किया है इसके बाद भी मेरी शिकायत की जा रही है जो कि पूरी तरह से भ्रामक व तथ्यहीन है इस सम्बन्ध  उपजिलाधिकारी बिंदकी प्रियंका सिंह से बात कर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रति उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि मैं तो यहाँ पर पहली बार आई हूँ इससे पहले किस हालत में था यह बता पाना मेरे लिए तो थोड़ा मुश्किल होगा लेकिन इतना जरूर कहना चाहूंगी कि मैंने जबसे बिन्दकी तहसील क्षेत्र का कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिस भी अस्पताल में गयी तो मुझे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खजुहा के अलावा किसी भी अस्पताल में पर्याप्त सुविधा व अस्पताल का ठीक से रखरखाव जैसी कई चीजें देखने को नहीं बल्कि जितना अच्छा अस्पताल प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर धर्मेन्द्र सिंह खजुहा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को बनाया है उसके लिए वो बधाई के पात्र हैं और मैं आशा करती हूँ कि सभी अस्पतालों के प्रभारी चिकित्साधिकारी अपने अस्पतालों में साफ सफाई व जरूरी चीजों पर खास ध्यान देकर नाना प्रकार की बीमारियों को अस्पताल से दूर रखने में पूर्ण ध्यान दें !

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।