Skip to main content

DlightNews

*बेफिक्र ओवरलोड वाहन लगा रहे, सड़कों पर सरपट दौड़,. सड़कों पर ओवरलोड वाहनों की भरमार से बढ़ गई दुर्घटनाओं की आशंका*

दीपक सिंह

जनपद फ़तेहपुर की अधिकतर सड़कों पर आजकल गिट्टी-मौरम भरे ओवरलोड वाहनों की भरमार देखी जा सकती है। जिससे एक ओर जहाँ दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है वहीं दूसरी ओर सड़कें गड्ढायुक्त हो रही हैं। अर्थात ओवरलोडिंग लोगों की सेहत के साथ-साथ सड़कों की सेहत से भी खिलवाड़ कर उसे खराब कर रही हैं। ओवरलोड वाहन अक्सर दुर्घटनाओं का कारण भी बन रहे है। जिले में ओवरलोडिंग से लगातार सड़क दुर्घटनाएं होने के बावजूद वाहन चालक व स्वामी एहतियात नहीं बरत रहे है, और ताज्जुब की बात ये है कि जिम्मेदार भी मौन बने हुए हैं। 
 बता दें कि जनपद में चेकिंग के नाम पर कभी-कभी कुछ वाहनों की जांच की जाती है, कुछ ओवरलोड वाहनों का चालान किया जाता है परंतु लगातार बड़ी कार्यवाही नही की जाती है जिससे वाहन स्वामियों पर विभागीय कार्रवाई का कोई असर देखने को नहीं मिलता है, और इसी का नतीजा है कि जिले की अधिकतर सड़कों पर क्षमता से कई गुना अधिक भार लाद कर वाहन संचालित हो रहे हैं। जिससे मार्गों की सेहत खराब हो रही है। वर्तमान समय में जिस तरह जिले की सड़कों पर ओवरलोडिंग वाहन धड़ल्ले से दौड़ते देखे जा रहे हैं। समय रहते अगर सम्बंधित विभाग की नींद नहीं खुली तो यह पुनः कोई बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बन सकते है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।