Skip to main content

DlightNews

सासनी : ब्रेकिंग न्यूज़ डी लाइट न्यूज़ गरीब की आवाज़ सेआगरा अलीगढ़ एनएच 93 राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो वाहनों की भिड़ंत में एक युवक की मौके पर मौत हो गई वही दूसरा युवक घायल हो गया
शनिवार की सुबह सत्यवीर पुत्र बाबूलाल, अपने चचेरे भाई के साथ अपने गांव बसगोई से सठिया गांव में बनी गैस एजेंसी के गोदाम से गैस सिलेंडर भरवाने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह तहसील के निकट पहुंचा तो आगरा की तरफ से आ रही टेम्पो ट्रैवलर से उसकी बाइक टकरा गई। जिससे सत्यवीर रोड पर गिरकर घायल हो गया। वही मौके पर सोनू पुत्र मक्खन लाल उम्र 18 वर्ष की मृत्यु हो गई। घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। वही सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस घायल सत्यवीर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई। जहां उसका उपचार जारी है। इधर पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में कर कोतवाली में खड़ा किया है। दुर्घटना के बाद टेम्पो ट्रैवलर का चालक गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया। वही सोनू की मृत्यु की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।परिजनों ने कोतवाली चौराहे पर जाम लगा दिया जिसके बाद अलीगढ़ हाथरस मार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी जिसको पुलिस ने परिजनों को समझा कर जाम को खुलवा दिया गया
इनपुट धर्मेन्द्र कुमार

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।