Skip to main content

DlightNews

*ग्रामीणों ने हाईटेंशन लाइन से जान माल का खतरा को लेकर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन*


दीपक सिंह फतेहपुर

धाता विकास खण्ड क्षेत्र के शाहपुर हरदासपुर के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया कि ग्राम प्रधान के जेठ व ससुर की जिद के चलते गांव के बीचो-बीच हाईटेंशन लाइन लगवायी जा रही है। जिससे जान-माल का खतरा हो जायेगा। ग्रामीणों ने तत्काल इस कार्य को रूकवाये जाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिये गये ज्ञापन में बताया कि गांव में सौभाग्य योजना के तहत विद्युत विभाग द्वारा दो ट्रान्सफार्मर लगवाये जा रहे हैं। जिसमें ग्राम प्रधान अकलेश देवी के जेठ व ससुर अपनी जिद पर अड़कर विद्यु नियम के विरूद्ध ट्रान्सफार्मर लगवाये जाने की बात कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के मुख्य रास्ते से 11000 हाईटेंशन लाइन निकालने की बात कर रहे हैं। जबकि इस मुख्य मार्ग से प्रतिदिन गांव के लोगों के निकलने के साथ ही तालाब होने की वजह से जानवरों का आना-जाना रहता है। यदि इस रास्ते पर हाईटेंशन लाइन नियम के विरूद्ध लग गयी तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले से ही इस रास्ते पर 440 वोल्ट की लाइन चल रही है तो हाईटेंशन लाइन ले जाने की क्या जरूरत है। ग्रामीणों ने ग्यारह हजार की हाईटेंशन लाइन न लगवाये जाने की मांग की है। इस मौके पर इन्द्रजीत सिंह, लालजी सिंह, चन्द्रजीत सिंह, राजेश सिंह, रमेश सिंह, शिव सिंह, भइयालाल सिंह, कमल सिंह, संतोष कुमार सिंह, वीरेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, भान प्रताप सिंह, रामलखन सिंह, संतोष कुमार, गया प्रसाद सिंह, छेदीलाल सिंह, मूलचन्द्र सिंह, चन्द्र प्रकाश सिंह, इन्द्रजीत सिंह, राहुल सिंह, फूल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, मनोज सिंह, रावेन्द्र सिंह, बलवीर सिंह, अमरनाथ सिंह, अजीत सिंह, बड़का सोनकर, छेद्दू प्रजापति, जियालाल प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।