Skip to main content

DlightNews

*एसडीएम सदर  बुशरा बानो ने चलाया प्राइवेट बसों में देर रात चेकिंग अभियान, चार का काटा चालान*

*बताया क्षमता 44 और सवारियां बैठी मिलीं सौ से अधिक प्राईवेट ट्रॉमा सेंटर के सामने वाले मार्ग का मामला लोगो ने उनके इस कार्य की, की सराहना*

फ़िरोजाबाद-एसडीएम सदर बुशरा बानो ने देर रात्रि शहर के प्राइवेट ट्रॉमा के सामने खड़ी सवारियों से भरी प्राइवेट बसों को जब थाना पुलिस संग चेक किया और बसों में खुद चढ़कर सवारियां गिनना शुरू हो गई, तो दंग रह गईं क्योंकि उनके अनुसार 44 सवारियों की क्षमता थी और बसों में 100 से अधिक सवारियां भरी हुई थीं, उन्होंने बताया कि वैसे तो ये डग्गेमारी आदि करती रहतीं है आज जब चेक किया तो प्राइवेट बसों के अंदर क्षमता से अधिक सवारियां पाई गई तो कईयो में डॉक्युमेंट पूरे नहीं थे इसके अलावा वाहनों की फिटनेस भी नहीं हुई थी ।
उन्होंने बताया क्योंकि बसों में सवारियां भरीं थीं कोई गंभीर है तो किसी को जल्दी घर जाना है सबकी अपनी अपनी समस्या थी तो यह सब देखते हुए फिलहाल चेकिंग कर चार बसों के चालान किये गए। साथ ही कड़ी हिदायत भी दी गई, कमियां या शिकायत मिलने पर फिर अभियान चलाया जाएगा। हालांकि एसडीएम सदर बुशरा बानो के इस कार्य की लोग काफी सराहना करते रहे, कहना था अगर वाकई बसें ओवरलोड नहीं हो तो सड़क हादसे भी कम होंगे। पूर्व में उनके द्वारा ऑटो आदि चेक कर मुर्गा बनाने की सजा आदि देकर हिदायत भी दी जा चुकी है ।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।