Skip to main content

DlightNews

समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण केन्द्र (सी.आर.सी.) - गोरखपुर एन.आई.ई.पी.वी.डी. दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मन्त्रालय, भारत सरकार द्वारा दिनांक 23 फरवरी - 2021, को कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए "नवजात शिशु की वृद्धि एवं विकास प्रक्रिया और विलंबित विकासात्मक प्रतिमानो  पर अभिभावक संगोष्ठी " विषय पर एक दिवसीय   जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन सीआरसी गोरखपुर के सभा भवन में किया गया। राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान देहरादून के निदेशक डॉ. हिमांग्शु दास के आशीर्वचन से संपन्न हुआ l   रेजिडेंट कोर्डिनेटर श्री रवि कुमार (वाणी एवं श्रवण), के मार्ग दर्शन मे कोवीड -19 प्रोटोकोल को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम को सीआरसी के विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा जिसमें  गोरखपुर के श्री अमित कुमार कश्यप , लेक्चरर, व्यावसायिक चिकित्सा, ने महत्वपूर्ण विकास मील के पत्थर और प्रारंभिक हस्तक्षेप के महत्व और किरण हेल्पलाइन नं  18005990019 के बारे में चर्चा की थी तथा संचालन किया।श्री अभिमन्यु मल्होत्रा, प्रोस्थेटिक्स और ऑर्थोटिक्स विशेषज्ञ, ने विकृतियों को रोकने के लिए ऑर्थोस के महत्व के बारे में  चर्चा की गई और श्री रॉबिन, सहायक, वाणी एवं श्रवण विभाग,  बच्चों में बोलने में विकास के लिए विभिन्न तकनीकों के बारे में चर्चा की | इस कार्यक्रम में कुल 40 से अधिक अभिभावकों ने भाग लेकर सफल बनाया।

बीपीमिश्र/रिपोर्टर/गोरखपुर

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।