गोरखपु(यूएसएन):- छात्र या छात्राएं दिन रात मेहनत करके परीक्षा देते है और पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अपना नाम दर्ज कराना चाहते है लेकिन उसका क्या फायदा जब पास होने के बाद भी साक्षात्कार के समय नाम ही गायब कर दिया जाता है। आपको बता दे कि मामला पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का है। जहा पर शोध पात्रता परीक्षा (रेट) का साक्षात्कार पिछले सोमवार से शुरू हो गया है। साक्षात्कार के लिए पास हुए अभ्यर्थियों की सूची में भी झोलझाल हो गया है।कृषि में रेट की परीक्षा पास करने वाले दो अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार के लिए पात्रता सूची में नाम न होने का आरोप लगाया है। पास हुए दोनों अभ्यर्थी ने कृषि समन्यवक को प्रार्थना पत्र देकर जाच के लिए मांग किया है।आपको बता दे कि जिले के सहजनवां तहसील क्षेत्र केकररिया निवासी स्वपनिल श्रीवास्तव ने कृषि समन्यवक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने कृषि प्रसार विषय से बीते 10 जनवरी को विश्व विद्यालय परिसर के कंप्यूटर साइन्स विभाग में उपस्थित होकर परीक्षा में भाग लिया था। 23 जनवरी को विश्वविद्यालय को वेबसाइट पर शोध परीक्षा का परिणाम में उत्तीर्ण रहा। मेरे साथ ही मऊ के अरविंद सिंह भी पास हुए थे दोनों का अंतिम चरण में साक्षात्कार होना था बीते 14 फरवरी जब विश्वविद्यालय द्वारा साक्षात्कार के लिए वेबसाइट पर सूची अपलोड हुई तो दोनों के नाम गायब था। जिस पर पीड़ित ने प्रार्थनापत्र देकर जाच की मांग किया है। फ़िलहाल समाचार लिखे जाने तक विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कोई भी कार्यवाही नही की गई है। रिपोर्ट रबिंद्र निषाद।
DlightNews
Comments
Post a Comment