Skip to main content

DlightNews

🚔🚨// *उज्जैन पुलिस* // 🚔🚨
*दिनांक 22/02/2021*

1️⃣ *थाना नानाखेड़ा मे हुई प्रापर्टी ब्रोकर की हत्या का खुलासा*।
2️⃣ *आऱोपी ने चाकु से 16-17 बार वार कर की थी हत्या*।
3️⃣ *साक्ष्य मिटाने के लिये मृतक के मोबाईलो को फेंका तालाब में*।
4️⃣ *आऱोपी से रक्त रंजित कपड़े,घटना मे प्रयुक्त चाकू तथा दो पहिया वाहन सुजुकी एक्सेस व मकान की चाबी जप्त*।

दिनांक 15/02/2021 को थाना नानाखेड़ा पर सूचना मिली की अभिषेक नगर में मृतक प्रापर्टी ब्रोकर कृष्णपालसिंह राठौर की रक्त रंजित लाश पड़ी हुई है। सुचना पर थाना नानाखेड़ा पर अपराध क्र 73/2021 धारा 302,201 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।   

घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन झोन *श्री योगेश देशमुख* ने हत्या का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक उज्जैन *सत्येंन्द्र कुमार शुक्ल* को आवश्यक निर्देश दिए जिनके मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर *श्री अमरेंद्र सिंह* के नगर पुलिस अधीक्षक नानाखेड़ा *श्रीमती वंदना चौहान* के नेतृत्व में थाना प्रभारी  नानाखेड़ा *ओपी अहीर* साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक *योगेंद्र सिंह सिसोदिया* एवं उनकी टीम को अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु उचित दिशा निर्देश दिए गए। टीम द्वारा घटनास्थल का सुक्ष्म निरीक्षण करते पाया कि मृतक के शरीर पर धारदार हथियार के 16- 17 घाव थे घटनास्थल चूकि शहर के मध्य मे था, इसलिये आसपास के रहवासियो में भय व्याप्त था। गठित टीम द्वारा मृतक के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई मृतक की दोस्ती कई अपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों से थी। साथ ही उसके चरित्र के संबंध में कई तरह की अफवाएं शहर में थी। जिस मकान में मृतक की हत्या हुई थी उस पर भी उसका अवैध कब्जा होने की जानकारी मिली थी। टीम द्वारा कई संदिग्धों से पूछताछ गोपनीय रूप से जुटाई गई जानकारी के आधार पर एवं अन्य तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर पाया कि बहादुरगंज निवासी एक व्यक्ति घटना दिनांक को मृतक के साथ रात्रि में एक दो पहिया वाहन पर नानाखेड़ा (घटनास्थल) पर देखा गया था। जिसे सूचना मिलने पर साइबर सेल प्रभारी योगेंद्र सिंह सिसौदिया व नानाखेड़ा थाना प्रभारी ओ.पी अहिर व उनकी टीम द्वारा मंदसौर से पकड़ा गया व आरोपी द्वारा स्वीकार किया गया कि घटना दिनांक को मृतक द्वारा उधारी का पैसा लौटाने के लिए आरोपी को बुलाया व घटनास्थल पर ले जाकर चाकु कि नोंक पर आरोपी से अप्राकृतिक कृत्य करने का प्रयास करने पर आरोपी द्वारा घबराकर उक्त चाकु से मृतक की हत्या कर दी व घर का ताला लगाकर चाबी लेकर चला गया था। आरोपी की निशांदेही से घटना में प्रयुक्त आलाजबर चाकू रक्त रंजित कपड़े, मृतक के घर की चाबी एवं घटना में प्रयुक्त दो पहिया वाहन सुजुकी एक्सेस जप्त को जप्त किया गया आरोपी द्वारा मृतक के मोबाइल जिसमें आरोपी की आपत्तिजनक फोटो थी वह तालाब में फेंकना बताया।

♻️ *घटना का मुख्य कारण* -
आरोपी बहादुरगंज क्षेत्र का रहने वाले था, जिसका मेडिकल का व्यवसाय था। उसी दौरान व मृतक के संपर्क में आया था बाद में मेडिकल बंद होने के कारण आरोपी प्रॉपर्टी का भी व्यवसाय करने लगा था। जिसके कारण उसकी मृतक से बातचीत होती रहती थी एवं मृतक का नानाखेड़ा वाला मकान का सौदा भी आरोपी द्वारा दो-तीन लोगों को दिखाकर किया जा रहा था। घटना दिनांक को मृतक द्वारा उधारी का पैसा लौटाने के लिए आरोपी को बुलाया व घटनास्थल पर ले जाकर चाकु कि नोंक पर आरोपी से अप्राकृतिक कृत्य करने का प्रयास किया गया व उसकी आपत्तीजनक फोटो खींच ली थी। आरोपी द्वारा घबराकर उक्त चाकू से मृतक की हत्या कर दी व घर का ताला लगाकर चाबी लेकर चला गया था।

♻️ *जप्त माश्रुका*
घटना में प्रयुक्त आलाजरब चाकू, रक्तरंजित कपड़े, मृतक के घर की चाबी व घटना में प्रयुक्त सुजुकी एक्सेस दो पहिया वाहन।

🏆 *सराहनीय कार्य*
साइबर सेल प्रभारी योगेंद्र सिंह सिसोदिया, थाना प्रभारी नानाखेड़ा ओ.पी अहीर , उपनिरीक्षक विक्रम सिंह चौहान उनि तरुण कुरील, रोहित पटेल,साइबर सेल आरक्षक महेश जाट, कन्हैया शर्मा, प्रेम समरवाल, सोमेन्द्र दुबे कुलदीप भारद्वाज, जितेन्द्र पाटीदार, राजपाल सिंह, राघव सिंह, प्रवीण सिंह, म.आर निकिता रावत, सै. सुनील ठाकुर, एवं थाना नानाखेड़ा के प्रधान आरक्षक सुनील गोड़, आरक्षक वीरेंद्र शर्मा, आरक्षक भंवरलाल, अनिल, सत्येंद्र राय, सैनिक आनंद मिश्रा एवं स्मार्ट सिटी में लगे थाना यातायात के आरक्षक अमित कुमार जाटव का योगदान रहा।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन उज्जैन द्वारा पुलिस टीम को सराहनीय कार्य हेतु इनाम की घोषणा की गई है। 
डॉ. महेंद्र मालवीय 
स्टेट ब्यूरो (म. प्र.)

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।