Skip to main content

DlightNews

बिन्दकी : *चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय एनसीसी शिविर का हुआ समापन।*

*कैंप का आयोजन छात्र-छात्राओं में देश भक्ति व अनुशासन का समावेश करना – प्रधानाचार्य*
 
बिन्दकी (फतेहपुर) : जनपद फतेहपुर की बिन्दकी तहसील स्थित चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन बसंत पंचमी के अवसर पर विद्या की देवी सरस्वती पूजन से कैंप का समापन समारोह का शुभारंभ किया गया । तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में विद्यालय के प्रधानाचार्य नितिन तिवारी ने बताया कि छात्र-छात्राओं ने बहुत ही उत्साह का परिचय दिया तथा बटालियन द्वारा प्रशिक्षण के दौरान कराई जाने वाली गतिविधियों में………,
जैसे 100 मीटर दौड़ जिसमें प्रथम स्थान कक्षा 10 के रजत ने प्राप्त किया । जिन्होंने 15 सेकंड में 100 मीटर की दौड़ पूरी की । जोकि बहुत ही गौरव की बात है ।
आबस्टेकल ट्रेनिंग में प्रथम स्थान कक्षा 9 के हर्षित ने तथा कक्षा 10 के अक्क्षांश ने द्वितीय स्थान तथा कक्षा 9 के दिव्यांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।रंगोली प्रतियोगिता में अनुराधा गुप्ता प्रथम स्थान पर रही ।पायल दुबे ने द्वितीय स्थान तथा कनक तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अवंतिका ने प्राप्त किया । कैंप में ऑप्टिकल कम्पटीशन भी हुआ जिसमें समीरा बानो प्रमुख प्रतिभागी रही।प्रतियोगिता को अल्फा चर्ली, डेल्टा व ब्रवो समूह में कराया गया । जिसमें ब्रवो समूह विजेता बना । सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल पहना कर उनका उत्साहवर्धन किया। जिन छात्र छात्राओं के अभिभावक कार्यक्रम में आये तो अभि -भावकों द्वारा बच्चों को मेडल पहना कर आशीर्वाद दिया।उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के अंदर देशभक्ति व अनुशासन जैसे गुणों का सहज रूप से विकास करते है ।समापन समारोह में विद्यालय की निर्देशिका प्राची श्रीवास्तव को प्रधानाचार्य नितिन तिवारी ने विद्यालय परिसर में अवसर उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर से जुड़कर छात्र-छात्राओं के भविष्य को स्वर्णिम बनाया जा सकता है तथा जो कैडेट्स खेल गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं वह राष्ट्रीय स्तर पर भी पहुंच सकते हैं । एनसीसी के इस तीन दिवसीय शिविर का उद्देश्य कैडटों के अंदर देशभक्त व सैन्य गुणों का विकास करना है।शिविर में योगासन, ड्रिल सहित व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के सामूहिक विचार विमर्श, लघु नाटिका,वाद -विवाद ,तात्कालिक भाषण आदि सांस्कृतिक गतिविधियों में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव ,संजय श्रीवास्तव, निर्देशिका प्राची श्रीवास्तव,प्रधानाचार्य नितिन तिवारी के साथ विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिका एंव छात्र-छात्राएं अभिभावक आदि उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।