Skip to main content

DlightNews

रात्रि ड्यूटी के दौरान लाइव लोकेशन देंगे अधिकारी
गोरखपुर: डीआईजी /एसएसपी जोगिंदर कुमार ने अपने समस्त पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी थाना प्रभारी चौकी प्रभारी ड्यूटी के दौरान लाइव लोकेशन रात्रि में 12 बजे से सुबह 5 बजे तक देंगे जिसके नोडल अधिकारी पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार बनाए गए हैं सभी की निगरानी नोडल अधिकारी द्वारा किया जाएगा

उक्त लोकेशन पर लोकेशन देने वाला उक्त अधिकारी व जवान अपने उक्त स्थान पर मौजूद है या नहीं पहले आमतौर पर देखा जाता था कि वायरलेस सेट पर भी लोग लोकेशन अपने वरिष्ठ अधिकारियों को गलत दे दिया करते थे अब गलत लोकेशन देने वालों पर लाइव लोकेशन से नकेल कसी जा सकेगी ड्यूटी हाजिरी लगवाने के लिए रोजाना वाट्सएप के जरिए अपनी लाइव लोकेशन 12 बजे से 5 बजे तक नोडल अधिकारी को भेजने को कहा है। इस आशय का कदम यह पता चलने के बाद उठाया गया है कि कुछ जिम्मेदार सेट पर अपना लोकेशन गलत दे रहे थे उसको दुरुस्त करने के लिए सभी जिम्मेदारों को अपनी लाइव लोकेशन नोडल अधिकारी को भेजने को कहा  

 बनाए गए वाट्सएप ग्रुप पर रोजाना 12 बजे से सुबह 5 बजे तक  अपनी लाइव लोकेशन भेजनी होगी। भेजी गई लाइव लोकेशन का विश्लेषण नोडल अधिकारी पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार द्वारा किया जायेगा

 लाइव लोकेशन के जरिए अपने आगमन और प्रस्थान की जानकारी देनी होगी। इसके अलावा उन्हें ड्यूटी स्थल की लोकेशन भी साझा करनी होगी। ऐसा न करने पर यह माना जाएगा कि उक्त अपनी ड्यूटी पर नहीं हैं। उल्लंघन करने वाले के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

   वही डीआईजी/ एसएसपी जोगिंदर कुमार ने बताया कि रामगढ़ताल थाना अंतर्गत व्यापारियों को फर्जी चेक देकर माल लेने वाले शातिर जालसाज अपराधी सैयद फैजान के ऊपर 25000 रुपए का नगद इनाम घोषित करते हुए थाना प्रभारी रामगढ़ताल को निर्देश दिया कि सैयद फैजान की कुंडली खोलते उसके सभी ठिकानों कहा कहा धर है 82 व 83 की कार्यवाही करते हुए संभावित स्थानों व घरों कि कुडूकि  करते हुए संपत्तियों को जप्त करने की कार्यवाही की जाएगी फैयाज जिन जिन नंबरों से बात किया है उसका सीडीआर निकाल कर गेंगेस्टर  लगाकर संपत्ति जप्त करने की कार्रवाई की जाएगी जिससे जालसाजी कर व्यापारियों को ठगने का कार्य  सपनों में भी ना सोच पाए जालसाज फैजान शातिर फैजान उन व्यापारियों के पास टेलीफोन कर धमकी दे रहा है कि अपना  मुकदमा वापस ले लो नहीं तो तुम्हारी हत्या कर दी जाएगी इन बातों को संज्ञान में लेते हुए डीआईजी/ एसएसपी जोगिंदर कुमार ने कठोर कदम अख्तियार करते हुए थाना प्रभारी रामगढ़ताल को दिशा निर्देश दिए। रिपोर्ट रबिंद्र निषाद।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।