Skip to main content

पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने हेतु बड़े पैमाने पर किया फेरबदल ------------------------------------ *...🖋️उज्ज्वल कुमार दूबे *


 पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने हेतु बड़े पैमाने पर किया फेरबदल

------------------------------------

*...🖋️उज्ज्वल कुमार दूबे *

(राष्ट्र नमन सुल्तानपुर)नवीन मॉडर्न पुलिस थाना धनपतगंज के पहले प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा बनाए गए हैं।वहीं कोतवाली देहात के बाबू गंज चौकी प्रभारी रहे सुनील कुमार पांडे को लंभुआ थाने का प्रभार दिया गया है ।प्रभारी महिला सेल/ मॉनिटरिंग सेल देख रहे निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव को अखंड नगर थाने का प्रभारी बनाया गया है ।यहां रहे संजय सिंह यादव को प्रभारी रिट सेल भेजा गया है। नगर कोतवाली में रहे अमरेंद्र बहादुर सिंह को कूरेभार थाने का प्रभारी बनाया गया है ।यहां से मनबोध तिवारी को प्रभारी यूपी 112 बनाया गया है ।डायल 112 में रहे श्याम नारायण पांडे को गोसाईगंज थाने का इंचार्ज बनाया गया है तथा गोसाईगंज में रहे ओमवीर सिंह को गैर जनपद ट्रांसफर होने पर पुलिस लाइन आमद कराई दी गई ।प्रभारी निरीक्षक लंभुआ  रहे राजेश कुमार अब अपराध शाखा के प्रभारी बनाए गए। निरीक्षक मधु कांत मिश्र अभी तक प्रभारी न्यायालय गवाह सुरक्षा सेल देख रहे थे ।जिन्हें मॉनिटरिंग सेल की भी जिम्मेदारी दी गई। निरीक्षक प्रेमलता दीक्षित को महिला सेल का इंचार्ज बनाया गया। पुलिस लाइन में ही रहे रमेश चंद यादव अब एसपी के पीआरओ बने माना जा रहा है कि pro के मीडिया बन्धुओं से तालमेल की कमी को देखते हुए यह बदलाव किया गया है। पुलिस लाइन में रहे सुखदेव यादव को (कोतवाली देहात) बाबू गंज चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी मिली ।नवीन मॉडर्न पुलिस थाना बंधुआ कला में निरीक्षक प्रभात कुमार तिवारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।