*राट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष महराजगंज हुए लहुलूहान* ।आपसी रंजिश में शहनवाज़ खान ,अफसर आलम,सरफ़राज़ आदि के ऊपर शानिवार को जानलेवा हमला किया गया ।जिसकी सूचना मिलते लोगो ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने गोरखपुर जिला अस्पताल पहुँचे।शहनवाज़ खान की हालत खराब होने पर जिला अस्पताल महराजगंज से जिला अस्पताल गोरखपुर चिकत्सालय रेफर किया गया।उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। भर्ती कर तत्काल उपचार जांच, सिटी स्कैन आदि कराया गया। इससे पहले शाह आलम,अख्तर आलम,अखलाक खान,यूज आलम से आपसी रंजिश में कई बार तू तू मैं मैं हो चुकी है। शहनवाज़ खान ने बताया कि गत 26 जनवरी 2021 को मेरे आवास शिकारपुर ,महराजगंज में मेरे परिसर से सटे मैदान पर पूर्व के भाटी हर साल राष्ट्रीय गान कार्यक्रम करा रहा था । राष्ट्रीय गान समाप्त होते ही जी हिन्द, वंदे मातरम बोलने पर दाल बल के साथ पहुचे शाह आलम,अख्तर आलम वगैरह आएं और बोलने पर आपत्ति करने लगे। शाह आलम ने धमकी देते कहा कि दोबारा इस परिसर में बंदे मातरम,जय हिंद आदि नही बोलना।जिसको लेकर काफी कहा सुनी हो गयी ।जिसके बाद रंजिश बढ़ती गयी।लोकदल के उप अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने टेलेफोन पर हाल चाल की जानकारी लिया ।राष्ट्रीय लोकदल जिला इकाई संगठन के लोगो ने इस घटना की निंदा की और जल्द फरार चल रहे लोगों गिरफ्तारी होने की उम्मीद जताई।
DlightNews
Comments
Post a Comment