Skip to main content

DlightNews

*आग ने बरपाया कहर गरीब का उजड़ा आशियाना*
*जाफरगंज/फ़तेहपुर*

दीपक सिंह

थाना जाफ़रगंज के रणमस्तपुर गांव में आज दोपहर 12:30 बजे  गुलाब पुत्र जगमोहन के घर में अचानक आग लग गयी आग इतनी भयावह थी की गृहस्थी का सारा सामान और एक बकरी जलकर मर गयी । पीड़ित गुलाब ने बताया कि उसके घर मे रखे नगद 5000 रपये  जल गए व बाहर खड़ी भैंस भी झुलस गई । गुलाब मजदूरी पर काम करता है और खेतों मे बटाई दार है तो वह अपनी पत्नी कौशिल्या के साथ  नदी किनारे खेतो में काम कर रहा था और तीनों बच्चे घर पर थे छोटी बेटी सिवानी 7 वर्ष घर के अंदर सो रही थी जिसे पड़ोसियों ने बचाया और सुचना पाते ही वह भागकर आया तो आग ने अपना भयावह रूप अपना लिया था फायर ब्रिगेड को फोन किया पर रास्ता न होने के कारण फायर ब्रिगेड मौके तक नही पहुच पायी ग्रामीणों ने मिलकर किसी तरह से आग पर काबू पाया पीड़ित ने बताया कि वह बहुत गरीब है अभी तक उसे प्रधानमंत्री आवास का भी लाभ नही मिल सका है । गुलाब के 3 बच्चे है पिंटू, गुलशन और शिवानी । पीड़ित अपने कच्चे घर में छप्पर डालकर किसी तरह जीवन बसर कर रहे थे किन्तु इस आग ने  अब उन्हे बेघर कर दिया ।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।