Skip to main content

DlightNews

आज दिनांक 25.02.2021 को *पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर* की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में यातायात व्यवस्था के सुव्यवस्थित तरीके से संचालन के सम्बन्ध में सुझाव हेतु सभ्रान्त व्यक्तियों की गोष्ठी की गयी, जिसमें पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारी यातायात , आरटीओ0 गोरखपुर, निरीक्षक यातायात, डा0 श्री संजीव गुलाटी,चीफ वार्डेन सिविल डिफेन्स, डा. श्री शिव शंकर शाही, शाही ग्लोबल हास्पिटल, श्री संतोष कुमार, डा0 आशीष श्रीवास्तव, राजेश चौधरी, श्री विकास जालान, श्री जी0के0 द्विवेदी, मेजर पटेश्वरी सिंह, सैयद आसिफ रउफ, श्री जसपाल सिंह, आशीष श्रीवास्तव, सौरभ गुप्ता, श्री राघवेन्द्र कुमार तिवारी, श्री अजय कुमार शर्मा, श्री रामकृृष्ण मिश्र, श्री दिलीप सिंह, आशीष, संजय श्रीवास्तव, मुकुल कुमार घोष, आदेश कुमार आनन्द, अंचिल लहरी, कनक हरि अग्रवाल, वैभव सर्राफ, संतोष कुमार शाही, डा0 सरोज, अब्दुल्ला, अरूण चतुर्वेदी, डा0 केबी श्रीवास्तव, एसपी सिंह, ध्यान प्रकाश तिवारी, डा0 अखिलेश कुमार सिंह, बंगारी लाल, बेद प्रकाश यादव  आदि उपस्थित रहे।
 
*उपस्थित सम्भ्रान्त व्यक्तियों द्वारा यातायात सुधार के सम्बन्ध में निम्न सुझाव दिये गये-*
1-श्री रामकृृष्ण मिश्र, व्यापार मण्डल नवीन ट्रान्सपोर्ट नगर गोरखपुर द्वारा सुझाव दिया गया कि हरबर्ट बंधा (अमरूद्व मण्डी) से टी0पी0 नगर तक एकल मार्ग की व्यवस्था की जाये।
2-श्री मुकुल कुमार, सिविल डिफेन्स द्वारा बताया गया कि चौराहो पर स्प्रिंग पोस्ट लगाया जाये।
3-श्री सैय्यद आसिफ रऊफ द्वारा बताया गया कि ब्लू कमाण्डो की व्यवस्था पहले थी पुनः ब्लू कमाण्डों को यातायात चौराहो पर लगाया जायें।
4-श्री राघवेन्द्र कुमार तिवारी, टान्सपोर्टर ने सुझााव दिया कि सड़क के बीच में सफेद पट्टी डालकर वाहनों को पार्क किया जाये।
5-डा. शिव शंकर शाही, शाही ग्लोबल हास्पिटल द्वारा सुझाव दिया गया कि पैडलेगंज से छात्रसंघ के बीच में मरीज आते है जिनके वाहन खड़े होते है, जिससे जाम लगता है, यातायात कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी जाये, जो वाहन चालको को बताये कि अपनी गाड़िया पार्किंग में खड़ी करें।
6-श्री जी0के0 द्विवेदी ने सुझाव दिया गया कि रोड का चौड़ीकरण कराया जाये तथा बायें जाने के लिये सिंग्नल या डिवाइडर होना चाहिये एवं एवं चौराहे से 50 मीटर दूर पीली पट्टी होना चाहिये, जहाॅ पर वाहन चालक सवारियों को उतार एवं चढ़ा सके।
7-श्री राजेश, सिविल डिफेन्स ने सुझाव दिया कि दुकानों के सामने दुकानदार अतिक्रमण फैला देते है, जिसे हटाया जाय।
8-डा0 अखिलेश कुमार सिंह ने सुझाव दिया कि आटो का रूट निर्धारित होना चहिये।
9-डा0 आशीष ने सुझाव दिया कि वाहनों की कहाॅ-कहाॅ पार्किंग व्यवस्था है, इसके लिये जगह-जगह लिखा होना चाहिये कि पार्किंग स्थल निर्धारित स्थान पर है।
10-श्री संतोष शाही ने सुझाव दिया कि शहर में सीएनजी बसों को चलाया जाये तथा आरकेबीके से पैडलेगंज तक रामगढ़ ताल के किनारे-किनारे लिंक रोड बनाया जाये।

     *गोरखपुर शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु आपके बहुमूल्य सुझाव 8081208567 व्हाट्सएप नम्बर पर आमंत्रित है।* व्हाट्सएप पर जो भी सुझाव आयेगा उसका संकलन क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा किया जायेगा।
  
       *यातायात व्यवस्था को सुदृृढ़़ संचालन के दृृष्टिगत यातायात कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें  श्री संजीव गुलाटी  श्री रामकृृष्ण मिश्र, श्री सैय्यद आसिफ रऊफ, श्री संजय कुमार श्रीवास्तव , श्री आदित्य मिश्रा, श्री जी0के0 द्विवेदी, श्री अजय शर्मा , श्री पटेश्वरी सिंह को सदस्य बनाया गया है, कही पर भी यातायात से सम्बन्धित समस्या आती है जो मौके पर उक्त कमेटी के सदस्य पहुॅचकर यातायात से सम्बन्धित समस्या का निदान करेगें।*

बीपीमिश्र/रिपोर्टर/गोरखपुर

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।