Skip to main content

DlightNews

*सजा के घर में अपने गीता और कुरान रखते है___मिन्नत गोरखपुरी*
*चौरी चोरा शताब्दी महोत्सव के परिप्रेक्ष्य में महाराज सुहेलदेव महाराज जयंती के अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन शहीद स्थल चौरी चौरा मेमोरियल चौरी चौरा में किया गया*
संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश एवं जिला प्रशासन गोरखपुर के संयुक्त तत्वाधान में चौरी चोरा शताब्दी महोत्सव के परिप्रेक्ष्य में सुहेलदेव महाराज जयंती के अवसर पर एक कवि सम्मेलन का आयोजन चौरी चौरा मेमोरियल चौरी चौरा में किया गया। एसडीएम चौरी चौरा पवन कुमार और विधायक संगीता यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस अवसर पर एसडीएम चौरी चौरा पवन कुमार ने सभी कवियों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया और उन्हें एक पुस्तक भी भेंट की। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ चारुशीला सिंह ने सरस्वती वंदना के साथ किया।कार्यक्रम का संचालन करते हुए मिन्नत गोरखपुरी ने कहा की शायर और कवि जो होता है वाह समाज का आईना होता है।
मिन्नत गोरखपुरी ने जैसे ही पढ़ा....
सजा के घर में अपनी गीता और कुरान रखते हैं,
जहां पर राम रखते हैं वहीं पर रहमान रखते हैं।।
लोगों ने खूब तालियां बजाई।
अध्यक्षता करते हुए पंडित भूषण त्यागी ने पढ़ा,
अंग्रेजों की हर मनमानी याद करो, चढ़ती जवानी याद करो।
हसते_२ जिस दिन खुद को मिटा दिया बंधु सिंह की जो चढ़ी जवानी याद करो।।
अपने जगह से खड़े होकर लोगों ने अभिवादन किया और चोरी चोरा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर डॉ चारूशीला सिंह ने पढ़ा,
ये सदा ही याद रखिए हम इसे दे जायें क्या ,
ये कभी मत सोचिए हमको वतन ने क्या दिया ।।
भीमसेन "उज्जवल" ने पढ़ा,

राम कृष्ण की धरती पर प्रिय,क्या ऐसा भी हो सकता है?
मारने  और  मरने  वाला,दो शहीद भला हो सकता हूं?
एकता उपाध्याय ने पढ़ा,
वीरों की शहादत औ बलिदान की खातिर,
चलो मुहब्बत की क्यारियों में फिर केसर उगाते हैं ।।
आरके भट्ट बावरा ने पढ़ा,
 जब कभी आंचल पर तेरे दाग दुश्मन ने लगाया,
बांध केसरिया दीवाने लाल तेरे हो गए |।
अंत में चौरी चोरा की विधायक संगीता यादव ने सभी कवियों का धन्यवाद किया और कहा कि वह आमजन की प्रतिनिधि हैं और चौरी चोरा के लोगों की तरफ से सभी कवियों को धन्यवाद करती हैं सुंदर प्रस्तुति के लिए।
इस अवसर पर डॉ मनोज कुमार गौतम, नगर चेयरमैन चौरी चोरा सुनीता गुप्ता, पूर्व चेयरमैन ज्योति प्रकाश गुप्ता, तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा, नायब तहसीलदार अलका सिंह, एसडीओ महेंद्र नाथ भारती, वीडिओ ब्रह्मपुर राजकुमार आदि मौजूद रहे।

बीपीमिश्र/रिपोर्टर/गोरखपुर

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।