Skip to main content

DlightNews

रोडवेज बस और डंफर में भिड़त


गोरखपुर: बांसगांव तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे के आसपास जगदीशपुर भलुवान मे भारतीय स्टेट बैंक के पास उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन यूपी 70 सिटी 9602 और डंपर यूपी 53 डीटी 9407 में आपस में भिड़ंत हो गया जिससे बस में तीन लोग घायल हो गए बस चालक अनिल कुमार यादव को गंभीर चोटें आई जो प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं तथा कंचन श्रीवास्तव जौनपुर, नितिन सिंह बोध विहार के रहने वाले हैं ।

 राज्य परिवहन की बस गोरखपुर से आजमगढ़ के लिए चली थी और डंपर बड़हलगंज की तरफ से आ रही थी अनियंत्रित होने के कारण दोनों में आपस में भिड़ंत हो गया ।डंपर का ड्राइवर  डंपर को छोड़कर  मौके से फरार हो गया । दुर्घटना स्थल के  स्थानीय लोगों द्वारा 108 नंबर एंबुलेंस को फोन किया गया करीब 20 मिनट बाद एंबुलेंस पहुंची और घायलों को प्राथमिक अस्पताल कौड़ीराम ले गई। पीएचसी प्रभारी संतोष  वर्मा  ने बताया कि किसी की हालत गंभीर नहीं है सभी लोगों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़ीराम में हो रहा है। रिपोर्ट रबिंद्र निषाद।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।