Skip to main content

DlightNews

*तीन ताले तोड़कर एक दुकान में ₹2000 की चोरी, एक अन्य दुकान में ताला तोड़कर चोरी का प्रयास*



----- सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की छानबीन



व्यापारियों ने कहा कि पुलिस रात्रि गश्त बढ़ाई जाए

दीपक सिंह 

बिंदकी फतेहपुर रात के अज्ञात चोरों ने एक किराना की दुकान तीन ताले लोहे के एक बड़े राड से तोड़ दिया। और गुल्लक में रखे ₹2000 नगद चोरी कर ले गए हालांकि रात को गश्त में लगी पुलिस की आहट सुनकर चोर दुकान के पास ही लोहे की रॉड छोड़कर भाग निकला और अन्य सामान नहीं ले जा पाया। जबकि पास के ही एक अन्य नमक की दुकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया लेकिन कुछ ले नहीं जा पाए

        जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात को अज्ञात चोर रामलीला मैदान के समीप कृष्णागंज के पास रोड किनारे राजकुमार तिवारी के किराना की दुकान का तीन ताले लोहे की बड़ी राड से तोड़ दिए। और गुल्लक में रखे ₹2000 नगद निकालिए खुशकिस्मती रही कि उसी समय पिकेट ड्यूटी में लगे पुलिस के लोग उस स्थान से गुजरे जिसके चलते चोर अन्य सामान नहीं ले गया और लोहे की रॉड छोड़कर मौके से भाग निकला मौके पर पहुंचे पुलिस के लोगों ने दुकान का ताला टूटा देखा तो रात को 2:00 बजे ही दुकान मालिक राजकुमार तिवारी इसकी जानकारी दी जिस पर दुकानदार मौके पर पहुंचे वही रामलीला मैदान के समीप भी रात को ही अज्ञात चोरों ने शैलेंद्र कुमार अग्रवाल की नमक की दुकान का ताला तोड़ दिया हालांकि चोर यहां से कुछ भी नहीं ले जा पाए दुकान मालिक शैलेंद्र कुमार ने चोरी के प्रयास की सूचना पुलिस को दी पुलिस एक दुकान में हुई चोरी तथा दूसरे में चोरी के प्रयास की सूचना मिलने पर तहकीकात कर रही है वहीं दुकानदारों तथा व्यापारियों में एक दुकान में चोरी तथा दूसरे में चोरी के प्रयास से हड़कंप मचा रहा बताते चलें कि पिछले दिनों नगर के चार अलग-अलग स्थानों में 4 कारों के शीशे भी इसी प्रकार की लोहे की रॉड जिसे टायर लीवर कहते हैं से तोड़े गए थे लोगों का अंदाजा है कि एक ही प्रकार के चोरों ने इस घटना को भी अंजाम दिया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।