Skip to main content

DlightNews

नारायण का जन्म होते ही गोकुल बना नारायणपुर

 फतेहपुर /अमौली| विकासखंड के गांव नारायणपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में जनपद फतेहपुर के चांदपुर  से पधारी कथा व्यास स्वर कोकिला साध्वी पूनम किशोरी ने सर्वप्रथम त्रेता युग की पावन कथा भक्तों को श्रवण कराई| इसके पश्चात चंद्रवंश का मार्मिक प्रसंग भक्तों के बीच सुनाकर कथा व्यास ने गागर में सागर भर दिया| मथुरा के राजा उग्रसेन का पुत्र कंस एक आतताई युवराज था जिसने अपनी बहन देवकी का विवाह वसुदेव के साथ किया| देवताओं की आकाशवाणी सुनकर कंस ने अपनी बहन देवकी एवं मान्यवर वसुदेव को कारागार में डाल दिया| इसके पश्चात देवकी के कारागार में छह पुत्रों का वध बारी-बारी से मथुरा का युवराज मथुरा का सम्राट बनकर करता रहा| साथ में पुत्र की सूचना गर्भ में क्षीण होने की राजा कंस को दी गई|  आठवें पुत्र के रूप में स्वयं भगवान विष्णु ने अवतार लिया जिसे वसुदेव जी ने गोकुल में यशोदा के पास छोड़ दिया तथा उसी दिन जन्मी योग माया के रूप में कन्या को लेकर राजा कंस के पास पहुंचे| राजा कंस ने उस कन्या को भी नहीं छोड़ा उसे उठाकर जैसे ही पृथ्वी पर पटकना चाहा वह कन्या आकाश मंडल पर विलीन हो गई तथा आकाशवाणी हुई कि " रे राजा कर तू मुझे क्या मारता है तुझे मारने वाला गोकुल में पैदा हो चुका है"| यह सुनकर राजा कंस चकित हो गया और अपने तरह-तरह की राक्षसों को गोकुल भेजने लगा ताकि उसके काल को समाप्त किया जा सके| उधर गोकुल में नंद बाबा के घर में बालक के जन्म होने पर घर-घर बधाई होने लगी| समस्त नारायणपुर गांव के श्रद्धालु भक्त बनाने भी बधाइयों पर झूम कर नाचे| इस मौके पर कथा व्यास के साथ तबले पर पंकज त्रिपाठी बांदा एवं आर्गन में भी विख्यात कलाकारों ने चार  चांद लगा दिए| इस मौके पर कथा श्रवण करते हुए कथा परीक्षित शिवदास निषाद प्रमुख आयोजक जगदीशचंद्र बाबा दिनेश सिंह जगमोहन शिवराम निषाद रघुवीर निषाद एवं कथा के सहायक आचार्य आचार्य पंडित रमाकांत तिवारी ने कथा सुनकर अपने को भावविभोर किया

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।