Skip to main content

DlightNews

पनकी पावर प्रोजेक्ट के तहत 2 ओवर ब्रिज का होगा शीघ्र निर्माण।सुरेन्द्र मैथानी     अवधेश कुमार सिंह ब्यूरो चीफ कानपुर मंडल की रिपोर्ट               कानपुर नगर।
गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने,जनहित में,अपनी विधानसभा अंतर्गत, पनकी पावर प्रोजेक्ट से जुड़े,02 ओवर ब्रिज पास कराये थे।उनका सेतु निगम के अधिकारियों के साथ,आज निरीक्षण किया।
विधायक ने बताया कि, 32 करोड़ की लागत से 600 मीटर का एक एवं 29 करोड़ की लागत से 586 मीटर का दूसरा ओवर ब्रिज निर्माण होना है। उक्त पुल पनकी नहर से प्रारंभ होकर दोनों तरफ आर.ई.वॉल(नहर की तरफ से 85 मीटर तथा मंदिर की तरफ,पुल उतरते समय 42 मीटर दीवार बनेगी) जिसके दोनों तरफ (बाजार की तरफ) सर्विस लेन का निर्माण होगा। जिससे  व्यापारियों का व्यापार भी,चलता रहे।साथ ही यह भी ध्यान रखा जाएगा। कि पूर्व में बनी आरसीसी की मजबूत सड़क का भी,उपयोग- प्रयोग, पुल के नीचे से,पूर्व की भांति ही, जारी रहे। एवं( दूसरे पुल)पनकी मंदिर से भाटिया तिराहे की तरफ जाने वाली सड़क पर,क्रॉसिंग के ऊपर ओवरब्रिज में,पनकी मन्दिर की तरफ से, प्रारंभ में,112 मीटर की एवं भाटिया तिराहे की साइड की तरफ पुल के उतरते समय,86 मीटर की, आर. ई. वॉल बनेगी।साथ ही,यह योजना बनी है। कि, इस आरसीसी मजबूत सड़क पर भी,पूर्व की भांति ही,यातायात जारी रहेगा।और पुल का निर्माण, सड़क के किनारे-किनारे,समानांतर ग्रीन बेल्ट पर, उक्त पुल का निर्माण होगा। जिससे पनकी मंदिर,एवं गंगागंज आदि क्षेत्र की तरफ जाने वालों को एक अतिरिक्त मार्ग मिलेगा। और पुल से कल्याणपुर जाने वालों के लिए एक अतिरिक्त मार्ग प्राप्त होगा।
विधायक ने कहा कि, हमारा प्रयास है कि, पनकी पावर प्रोजेक्ट के कारण से 40 से 50 साल पुरानी, पनकी बाजार के दुकानदार उजाड़े भी ना जाए एवं पनकी क्षेत्र की जनता,डेवलपमेंट के कारण प्रभावित भी ना
 हो। विकास भी हो और लोगों को सुविधा भी मिले। इसके लिए दो ओवर ब्रिज पास कराएं  हैं।
एक पुल(ओवर ब्रिज) पनकी बाजार में, कल्याणपुर की तरफ से आने वाली सड़क पर, क्रॉसिंग के ऊपर तथा दूसरा पुल (ओवर ब्रिज) पनकी मंदिर से, भाटिया तिराहे की तरफ की सड़क पर,रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर पास कराया गया।
जिसकी,नाम-नपाई, नक्शा एवं योजना-रचना, जनता की मौजूदगी में,जनता की राय मशवरा करने के बाद तय की गई है।
विधायक ने, मौके पर ही, महाप्रबंधक सेतु निगम को निर्देशित किया ।कि इस ओवर ब्रिज का निर्माण प्रारंभ होने से पहले ही,ओवरब्रिज निर्माण स्थल पनकी नहर से,बाएं तरफ, नहर से पनकी के अंदर जाने वाली सड़क को नाली के साथ,पूर्ण करा लिया जाए।
उक्त कार्यक्रम में  प्रमुख रूप से सेतु निगम के महाप्रबंधक राकेश सिंह एवं उत्तर प्रदेश स्टेट ब्रिज कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर  मशरूर अंसारी के साथ एवं स्थानीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय गुप्ता,महामंत्री संजय सिंह एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्र मणि चौबे,धुन्ना मिश्रा जीतू बाजपेई,  दीपक सिंह, अभिनव दीक्षित, मनीष अग्रवाल एवं स्थानीय नागरिकों के साथ निरीक्षण किया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।