Skip to main content

DlightNews

नाबालिग लड़की से असलहे के नोख पर किया दुष्कर्म।
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के गृह जनपद में गुडागर्दी थमने का नाम ही नही ले रहा है । पुलिस लाख प्रयास करते रहे कि जिले में गुडागर्दी खत्म हो जाये लेकिन उस पर लगाम नही लग पा रहा है

मामला रामगढ़ताल थाना क्षेत्र का है जहाँ पर एक गांव की नाबालिग लड़की से उसी गांव के युवक ने असलहे के बल पर दुष्कर्म किया।  किशोरी की मां ने गुरुवार को पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर आरोपित युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। किशोरी की मां की तहरीर पर रामगढ़ताल थाने की पुलिस ने रेप, धमकी और आईटी एक्ट की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

किशोरी की मां ने बताया कि गांव का एक युवक उनकी बेटी के साथ पिछले एक साल से छेड़खानी कर रहा था। स्कूल आते-जाते अश्लील हरकत करता था। शिकायत करने पर मारपीट पर उतारू हो जाता था। वह जबरदस्ती शादी करने का दबाव भी बनाता था। उसकी हरकतों से आजीज होकर मैंने पढ़ाई छुड़वा दी और उसकी पुलिस में शिकायत भी की थी। दिसंबर में जन सुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत की थी पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इससे उसका मनोबल बढ़ गया।

डीआईजी/एसएसपी जोगेंद्र कुमार को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 4 अक्तूबर 2020 की भोर में4 बजे किशोरी शौच करने जा रही थी कि तभी आरोपी युवक उसको अपने घर में खीच ले गया तथा डरा धमकाकर असलहे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे में दुष्कर्म का वीडियों रिकार्डिंग कर अब उस वीडियो को एक सप्ताह पूर्व उसने वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने से हम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिवार की छवि धूमिल हुई है। रिश्तेदार तथा गांव के लोग वायरल किए गए वीडियो को देखकर बार-बार परिवारीजनों से पूछ रहे हैं। पीड़िता की मां ने बताया कि 17 फरवरी की रामगढ़ पुलिस को उसने दोबारा तहरीर भी दी है। लेकिन केस नहीं हुआ। वहीं इस सम्बंध में इंस्पेक्टर रामगढ़ताल जगत नरायण सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। रिपोर्ट रबिंद्र निषाद।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।