Skip to main content

DlightNews

*पुलिस ने चोरी की दो मोटर साइकिल तीन अवैध असलहा तीन कारतूस व खोखा सहित दो अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार कर गिरोह का किया भंडाफोड़*


दीपक सिंह

खागा (फतेहपुर) पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी खागा के निकट पर्यवेक्षण में अपराध की रोकथाम व अपराधियों पर अंकुश लगाने के तहत धाता पुलिस ने दिनांक 21 /2/2021 को मुखबिर की सूचना पर अंतर्जनपदीय लुटेरे एवं वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया। और पुलिस ने मुठभेड़ दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास तीन चोरी की मोटरसाइकिले सहित तीन देसी अवैध तमंचा व तीन जिंदा कारतूस सहित तीन खोखा बरामद किया ।तथा कानूनी कार्यवाही कर जेल भेज दिया।

      खागा तहसील क्षेत्र के धाता पुलिस ने दिनांक 21/2/2021 को  मुखबिर की खास सूचना पर हिनौता बाईपास रोड गोड़वा पर तिराहे से मुठभेड़ के दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। और पुलिस के तलाशी दौरान अभियुक्तों के पास से तीन मोटरसाइकिल चोरी की , तीन अवैध देसी तमंचा 315 बोर व तीन जिंदा कारतूस एवं 3:00 खोखा 315 बोर बरामद किया। जिन्हें पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 25 /2 1 की धारा 392, 504 ,506 के तहत कानूनी कार्यवाही कर जेल भेज दिया।

       धाता थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जैसे ही मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर तत्काल टीम गठित करके उप निरीक्षक विनोद कुमार ,हेड कांस्टेबल पृथ्वीराज सिंह, कांस्टेबल राम सूरत मौर्य, आशीष कुमार पाल, अजीत कुमार सिंह यादव, जसवंत कुमार बिंद ,दिलीप सरोज, विपिन सिंह यादव, सुनील कुमार आदि ने मौके पर पहुंच कर मोहम्मद इरफान पुत्र अब्दुल सलाम उम्र लगभग 22 वर्ष पप्पू पुत्र अब्दुल सलाम निवासी इजूरा बुजुर्ग थाना सुल्तानपुर घोष व इरशाद पुत्र चांद उम्र 22 वर्ष निवासी ऊंचाहार रायबरेली को गिरफ्तार कर लिया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।