Skip to main content

DlightNews

*खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई कर 805 लीटर मिलावटी दूध पकड़ा*



--- मौके से दो मोटरसाइकिल एक मारुति वैन भी पकड़ी गई

---- एक आरोपी और एक वैन चालक भी पकड़ा गया एक अन्य आरोपी फरार 

दीपक सिंह

बिंदकी फतेहपुर खाद्य विभाग की टीम ने पुलिस के साथ छापेमारी की कार्रवाई कर 805 लीटर मिलावटी दूध पकड़ा इस बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा टीम ने मौके से दो मोटरसाइकिल एक मारुति वैन भी पकड़ा वहीं एक आरोपी युवक तथा एक मारुति वैन चालक भी पकड़ा गया वही दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है

     जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मेऊना गांव में बुधवार को खाद्य विभाग की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में एक बड़ी छापेमारी की कार्रवाई की और एक स्थान से 805 लीटर मिलावटी दूध पकड़ा गया जिसके चलते हड़कंप मचा रहा खाद्य विभाग की टीम में प्रयागराज मंडल के सहायक खाद्य आयुक्त जगदंबा प्रसाद मौर्य तथा मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रतापगढ़ जनपद प्रदीप कुमार राय के नेतृत्व में कार्यवाही की गई इस कार्रवाई में 10 लीटर सोया बीन रिफाइंड भी पकड़ा गया इसके अलावा भारी मात्रा में केमिकल भी बरामद किया गया जिससे मिलावटी दूध बनाया जाता था इस कार्यवाही से हड़कंप मचा रहा पुलिस ने मौके से दो मोटरसाइकिल तथा एक मारुति वैन भी पकड़ी मारुति वैन से मिलावटी दूध सप्लाई किया जा रहा था पुलिस ने एक आरोपी ज्ञान सिंह को मौके से पकड़ लिया जबकि दूसरा आरोपी श्याम सिंह मौके से निकल गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही वहीं मारुति वैन चालक को भी पकड़ कर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है इस संबंध में सहायक आयुक्त खाद्य प्रयागराज मंडल जगदंबा प्रसाद मौर्य ने बताया कि जो भी मिलावटी दूध मिला है उसकी सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे यदि उसमें मिलावट की पुष्टि होती है तो जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी वह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...