Skip to main content

DlightNews

*रात को चोरों ने दो स्थानों में ताला तोड़कर किया चोरी, छह अन्य स्थानों पर ताला तोड़कर चोरी का प्रयास*



----- लोहे की रॉड तथा कुछ सामान के साथ एक आरोपी पकड़ा गया दूसरा फरार पुलिस कर रही तलाश

----- कुल 8 स्थानों में चोरों ने मारा धावा

दीपक सिंह

बिंदकी फतेहपुर रात को चोरों ने एक ही रात में 6 स्थानों में ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया जबकि दो स्थानों पर नगदी व सामान सहित हजारों की संपत्ति चोरी कर ले गए वहीं गश्त के दौरान एक दुकान में ताला तोड़ते समय पुलिस ने आरोपी युवक को लोहे की राड समेत गिरफ्तार कर लिया युवक के निशानदेही पर पुलिस ने कुछ माल भी बरामद कर लिया आरोपी युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है

       शनिवार की रात को चोरों ने ताबड़तोड़ 8 स्थानों पर धावा बोला हालांकि एक स्थान पर पुलिस ने गश्त के दौरान ताला तोड़ रहे चोर को लोहे की रॉड समेत पकड़ लिया जिसकी निशानदेही पर कुछ स्थानों पर माल बरामदगी भी पुलिस ने की है। बताते चलें कि रात को चोरों ने नगर के मोहल्ला मजा ही बाजार में राम श्याम बैंड दुकान के अलावा साबिर इलेक्ट्रॉनिक इमरान इलेक्ट्रॉनिक पुत्तू की दुकान मुन्ना दाल वाले की दुकान तथा नेहरू इंटर कॉलेज रोड में कैलाश गुप्ता की गले की दुकान का ताला तोड़ दिए हालांकि इन सभी स्थानों पर चोर कुछ नहीं ले जा पाए लेकिन उसी समय पुलिस गश्त में थी जिसके चलते पुलिस ने न जा ही बाजार में राम श्याम बैंड की दुकान के पास एक चोर को लोहे की रॉड के साथ दौड़ाकर पकड़ लिया इसके अलावा रात को चोरों ने नगर के मेन बाजार में योगेश गुप्ता उर्फ पप्पू गुप्ता के चक्की कारखाना गोदाम का ताला तोड़कर 6 केसर के गत्ते तथा ₹7000 नगद एवं एक साइकिल चोरी कर ले गए हालांकि चोर साइकिल पास में ही एक स्थान पर छोड़ कर चले गए जिस को पुलिस ने रात में ही बरामद कर लिया था वही नगर के रामलीला मैदान में जहां पर पहले कृष्णा विद्यालय का भवन था उसी स्थान पर एक गुमटी में रखे किराने की दुकान का ताला तोड़कर नगदी व सामान सहित हजारों की संपत्ति चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने इस स्थान पर भी गश्त के दौरान सामान बिखरा देखा तो रात में ही दुकानदार राजकुमार निवासी मोहल्ला पैगंबरपुर को बुलाकर दुकान में दूसरा ताला लगवाया था वहीं पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम गोपाल निवासी मोहल्ला मीरखपुर कस्बा बिंदकी बताया है पुलिस ने जब आरोपी युवक से कड़ाई से पूछताछ तो उसकी निशानदेही पर नगर के मोहल्ला जहान पुर में हेड कांस्टेबल संदीप तिवारी तथा कांस्टेबल अभिषेक कुमार आरोपी युवक गोपाल को लेकर मौके पर पहुंचे जहां पर मनु की चक्की के समीप एक जर्जर पड़े मकान के अंदर से केसर का एक खाली गद्दा तथा गत्ते के अंदर करीब एक दर्जन केसर के भरे डिब्बे मिले वही पुलिस ने जब और अधिक पूछताछ की तो उसकी निशानदेही पर कोतवाली बिंदकी कस्बे के तहसील के पीछे माइनर के किनारे एक पुआल के ढेर में भी कुछ सामान मिला जिसको पुलिस लेकर कोतवाली पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है वही इस संबंध में बिंदकी कस्बा प्रभारी रितेश कुमार राय ने कहा कि एक आरोपी युवक को लोहे की राड के साथ पकड़ लिया गया है जबकि एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी अभी भी पूछताछ जारी है

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...