Skip to main content

DlightNews

युवक की संदिग्ध मौत शव कुएं से बरामद

गोरखपुर / सहजनवां तहसील के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के रामपुर में एक युवक का शव पुलिस ने कुए से बरामद किया।परिजन युवक को विक्षिप्त बता रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी योगेश शुक्ल पुत्र अनिल शुक्ल 28 वर्ष जो बीएसी में स्नातक था कुछ समय से उसकी मानसिक हालत ठीक नही चल रही थी 14 फरवरी रात मे वह घर से लापता हो गया था परिजन उसकी बहुत तलाश किये लेकिन पता नही चला इसके बाद परिजनो ने हरपुर बुदहट थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराया युवक के घर से कुछ दूर एक कुआं स्थित है बुधवार को दिन में 11 बजे के करीब किसी ने कुएं के अंदर झांका तो देखा कि एक युवक का शव कुएं में पड़ा है उसने शोर मचाया तो ग्रामीण जुट गए देखने पर लापता युवक लग रह था शोर सुनकर मृतक के परिजन भी कुए की तरफ भाग कर आये पहचान करने के बाद दहाड़े मारने लगे घटना की सूचना पुलिस को दी गयी मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतक का एक भाई और एक बहन है जिसमे वह बड़ा था।इस बावत प्रशिक्षु सीओ शिवनारायण वैस ने कहा कि परिजन ने युवक को विक्षिप्त बताते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। रिपोर्ट रविन्द्र निषाद।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।