चीनी से लदा ट्रक लूटने समेत कई बड़ी वारदात में शामिल रहे दो बदमाशों को कल देर रात पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। पुलिस मुठभेड़ में दोनों बदमाश को गोली लगी है।किनौनी शुगर मिल के चीनी से लदा ट्रक लूटने समेत कई घटना में वांछित चल रहे बदमाशों से पुलिस की बुधवार देर रात मुठभेड़ हो गई। दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। घेराबंदी कर कुल चार बदमाश दबोचे गए हैं, जिनके कब्जे से चीनी से लदा ट्रक बरामद कर लिया गया है।
थाना पुलिस रोहटा के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक कार को रुकवाने का प्रयास किया गया, लेकिन कार चालक ने गति बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा किया तो कार में से पुलिस पर गोली चला दी गई। घेराबंदी की तो बदमाश कार को छोड़कर फायरिंग करते हुए जंगल में भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई जो प्रवीन निवासी दौझा (बागपत) व नसीम निवासी पिठलोकर (सरधना) के पैर में जा लगी। दोनों बदमाश गोली लगने से मौके पर गिर गएइसके अलावा दो और बदमाश पकड़े गए हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से लूट में प्रयुक्त कार, चीनी की 320 बोरी से लदा ट्रक समेत भारी मात्रा में कारतूस व चार तमंचे बरामद किया गया है। एसपी ने दावा कि सभी बदमाश शातिर हैं और कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
मेरठ से तमरेज खान की खास रिपोर्ट
शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।
Comments
Post a Comment