हाल ही में अखिलेश यादव की अगुआई वाली समाजवादी पार्टी से अलग होकर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने वाले शिवपाल सिंह का उस सरकारी बंगले में गृह प्रवेश हो गया, जो कभी मायावती का आशियाना हुआ करता था. दरअसल, समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव बुधवार को दुर्गाअष्टमी के दिन पूजा-अर्चना कर अपने नए घर में प्रवेश कर गए. गौरतलब है कि हाल ही में योगी सरकार ने शिवपाल यादव को यह घर अलॉट किया था. पहले ये घर मायावती को मिला हुआ था. हालांकि, योगी सरकार के इस फैसले के बाद यूपी की सियासत में अटकलों का बाजार गर्म हो गया कि क्या शिवपाल यादव पर योगी सरकार मेहरबान है और क्या शिवपाल यादव और भारतीय जनता पार्टी के बीच कुछ सियासी पकवान पक रहा है? बहरहाल, किसी तरह के कयासों से शिवपाल सिंह ने इनकार किया है.
DlightNews
Comments
Post a Comment