Skip to main content

अनु मलिक

MeToo के लपेटे में जाने माने म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक का नाम सामने आया है. मशहूर प्लेबैक सिंगर श्वेता पंडित ने उत्पीड़न का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि जब वे 15 साल की थीं तब अनु मलिक ने रिकॉर्डिंग स्टूडियो में उनका हैरेसमेंट किया था.

श्वेता ने ट्विटर पोस्ट के जरिए अपनी आपबीती शेयर की है. उन्होंने लिखा- ''ये साल 2000 की बात है जब मैं फिल्म मोहब्बतें में बतौर लीड सिंगर लॉन्च हुई थी. मुझे अनु मलिक के उस समय रहे मैनेजर मुस्तफा ने फोन किया था. मुझे अंधेरी के एंपायर स्टूडियो में बुलाया गया.''
जब मैं और मेरी मां स्टूडियो पहुंचे तब वे फिल्म आवारा पागल दीवाना के लिए शान और सुनिधि के साथ ग्रुप सॉन्ग की रिकॉर्डिंग कर रहे थे. उन्होंने मुझे बिना म्यूजिक के गाना गाने को कहा. तब मैंने ''हर दिल जो प्यार करेगा'' सॉन्ग गाया. इसके जवाब में अनु मलिक ने कहा, मैं तुम्हें ये गाना सुनिधि और शान के साथ दूंगा लेकिन इसके लिए तुम्हें मुझे अभी किस करना होगा. मैं शॉक्ड रह गई थी.''उन्होंने अनु मलिक पर आरोप लगाते हुए लिखा, ''मुझे यकीन है कि उन्होंने कई सिंगर्स का शोषण किया होगा. मैं उन सिंगर्स से अपील करूंगी कि वे भी अनु मलिक के खिलाफ अपनी कहानी शेयर करें. ''' श्वेता ने सिंगर सोना महापात्रा को अनु मलिक की हरकतों को सामने लाने के लिए शुक्रिया कहा है. बता दें, सोना ने अनु मलिक को लगातार अपराध करने वाला (serial predator) बताया था.

सोना से कभी नहीं मिला- अनु मलिक

वहीं, सोना के आरोपों का जवाब देते हुए अनु मालिक ने कहा था, "मैंने कभी सोना के साथ काम नहीं किया है. यहां तक कि उससे मुलाकात नहीं की है. उनका मतलब कुछ ऐसे केस से है जो बहुत पहले हुए थे. इनसे मेरा कोई लेना- देना नहीं है. मैं इस पर कुछ भी टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं. वो सिर्फ मेरा नाम खींच रही हैं."

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।