Skip to main content

हाथरस

सासनी के गांव रामनगर में शकरकंद के खेत में दो युवकों का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दो दिन पहले दोनों मजदूरी करने की बात कहकर निकले थे। मामले में गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
चंद्रपाल उर्फ करुआ (22) पुत्र झाले ¨सह व करन ¨सह (26) पुत्र चंद्रपाल 14 अक्टूबर को सुबह अलीगढ़ में मजदूरी करने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद मंगलवार तड़के छह बजे उनके शव गांव के महावीर ¨सह के खेत में पड़े मिले। यह खेत बाकी पर गांव खेड़ा, सासनी के सौदान ¨सह पर है। खेत में शकरकंद की खेती है। दोनों शव अलग-अलग पड़े थे। शरीर पर चोट के निशान के आधार पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर सासनी एसएचओ शैलेंद्र ¨सह पहुंचे। बाद में एसपी जयप्रकाश व सीओ सुमन कनौजिया ने भी दौरा किया। डॉग स्क्वाड व फोरेंसिक टीम ने भी छानबीन की। खेत में दोनों की चप्पल एक जगह उतरी हुई थी तथा पैरों पर जले के निशान थे। इसके अलावा नल की बो¨रग करने वाले लोहे के पाइप इनके पास पड़े थे। ऐसा लग रहा था कि करंट से पैर जले हैं। चंद्रपाल के पिता झाले ¨सह ने बताया कि दोनों युवक दोस्त थे तथा साथ ही काम करते थे। पंद्रह दिन पहले गांव के ही सगे भाई जयपाल, राजपाल व रामपाल से इनका विवाद हुआ था। आरोप है कि देर रात इन्हीं लोगों ने करंट लगाकर की इनकी हत्या कर दी। एसपी के निर्देश पर झाले ¨सह की तहरीर पर तीनों व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से मौत की बात सामने आई। शरीर पर और किसी तरह की चोट नहीं पाई गई है। इनका कहना हैदोनों युवकों के शव खेत में पड़े मिले हैं। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस घटना में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य हाथ लगे हैं, जिनपर काम चल रहा है। एक-दो दिन में पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।