Skip to main content

DlightNews

*दिल्ली की आवाज़ बने अल्फ़ाज़: कला और अभिव्यक्ति का नया मंच"*
 जिला संवाददाता अभिनयरस्तोगी की रिपोर्ट 
साहित्य, कला और अभिव्यक्ति के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके *अल्फ़ाज़ अपने फाउंडेशन* ने अब दिल्ली की धड़कनों को अपने साथ जोड़ते हुए राजधानी में पहला ओपन माइक कार्यक्रम आयोजित किया। "DELHI's Voice....अल्फ़ाज़ दिल्लीवालों के" शीर्षक से आयोजित इस कार्यक्रम ने दिल्लीवासियों के दिलों पर खास छाप छोड़ी।  

दिल्ली के उभरते हुए कवि, कहानीकार, हास्य अभिनेता, और गायक इस मंच पर जुटे और अपनी कला के जरिए अपनी अनकही बातें लोगों तक पहुंचाईं। कार्यक्रम में दिल्ली की विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को खूबसूरती से पेश किया गया। सभी कलाकारों को सम्मान स्वरूप उनकी प्रस्तुति के लिए सर्टिफिकेट देकर हौसला अफजाही की गई। कार्यक्रम की भूमिका अल्फ़ाज़ की संस्थापिका अभिव्यक्ति सिन्हा, मैनेजमेंट अमर सक्सैना, संचालन आकृति सिन्हा, तकनीकी प्रभार उत्कर्ष, ऋषभ, एवं अतिन, समन्वय हिमांशु एवं वंश, आदि सदस्यों ने की। कार्यक्रम में टीम के अन्य सदस्यों ने भी कार्यभार संभाला।
वहीं इस दौरान शिवांगी यादव, वर्षा कुमारी, शिवांगी, सोनाली, अनीश यादव, लव, सुल्तान मिर्ज़ा, अब्दुल रहमान खान, उत्कर्ष, अमर, आकृति, अभिव्यक्ति, आदि की एक से बढ़कर एक उम्दा कविताएं मनमोहक रहीं। साथ ही अन्य उभरते कलाकारों ने अपने गायन से खूब वाहवाही लूटी। वहीं स्वाति पाठक ने स्वलिखित कहानी सुनाते हुए श्रोताओं को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इसी क्रम में अभिव्यक्ति ने बताया कि अल्फाज़ युवा साथियों को उनकी कला का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच प्रदान करता है, जहां वे बेझिझक अपना हुनर दिखा सकते हैं और अपने क्षेत्र का नाम रौशन कर सकते हैं। यह अब मुरादाबाद, चंदौसी, रामपुर, अमरोहा में अपने कार्यक्रम आयोजित कर चुका है। आज का कार्यक्रम बेहद सफल रहा और सभी कलाकार बेहतरीन प्रदर्शन देकर और खुश होकर लौटे। वहीं कार्यक्रम में रोहित, राहुल, प्रिंस, साधना, ह्रितिक, बादल, पलक, सरोज, आयुषी, आंशिक, साक्षी, आदि लोग श्रोता के रूप में शामिल रहे।

गौरतलब है कि अल्फ़ाज़ अपने फाउंडेशन ने इससे पहले मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, और चंदौसी जैसे शहरों में सफलतापूर्वक ओपन माइक कार्यक्रम आयोजित किए हैं, और अब दिल्ली में इस नई पहल के जरिए राजधानी की रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच देने का एक और कदम उठाया है। संस्था की अध्यक्ष अभिव्यक्ति सिन्हा ने बताया कि उनका उद्देश्य युवाओं को अपनी आवाज़ बुलंद करने और अपनी पहचान बनाने का अवसर देना है। दिल्लीवासियों ने इस प्रयास को खुले दिल से सराहा और यह कार्यक्रम एक यादगार शाम के रूप में इतिहास का हिस्सा बन गया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।