Skip to main content

DlightNews

*फकीर समाज की पांच मांगों को लेकर मौजूदा सरकार को 15 दिन का समय दिया, मूल जाति के साथ प्रत्येक राज्यों में उपनाम शाह, साई, अल्वी, दीवान, मदारी, दरवेश जुड़वाने सहित अनुपात के आधार पर समाज को प्रतिनिधित्व देने की मांग की*

फकीर समाज ने यूपी की राजधानी लखनऊ में "फकीर आक्रोश महापंचायत" की घोषणा की। महापंचायत में फकीर समाज मौजूदा केंद्र और राज्य सरकारों को 15 दिन का समय देंगी. समाज के प्रबुद्धजनों ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर पांच मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की। इनमें 
* फकीर समाज को आर्थिक आधार पर 14 प्रतिशत आरक्षण देने या पूरा आरक्षण हटाने की मांग, 
* फकीर मूल जाति के साथ प्रत्येक राज्यों में उपनाम शाह, साई, अल्वी, दीवान, मदारी, दरवेश जुड़वाने सहित अनुपात के आधार पर समाज को प्रतिनिधित्व देने की मांग 
* शिया, सुन्नी वक्फ बोर्ड की भाँति अलग से सूफीशाह-मलंग (फकीर) औकाफ वक्फ बोर्ड बनाने की मांग 
* 200 करोड़ के बजट वाले अलग से मुस्लिम घुमंतू जाति आयोग का गठन करने व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबा मजनूं शाह मलंग, अहमदउल्ला शाह फैजाबादी का स्टैचु बनाने की मांग 
* दरगाह, खानकाह, तकिया, चिल्ला, मजार, कब्रिस्तान माफी की जमीन पर अधिकार देने की मांग शामिल है.
इन मांगों को पूरे देश मे केंद्र व राज्य सरकारों के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाएंगे। मांगों को शामिल नहीं करने पर प्रत्येक राज्यों में सत्ताधारी दलों को चुनावों में सबक सिखाने की चेतावनी दी। चुनावों में अपने समाज से निर्दलीय उम्मीदवार उतारने व नोटा का उपयोग करने की भी बात कही गई है। इसके लिए 15 दिन बाद लखनऊ में फकीर समाज का एक बड़ा महापंचायत करने की रणनीति का खुलासा करेंगे। प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चांदनी शाहबानो राष्ट्रीय शाह समाज फाउंडेशन इन्डिया ने महापंचायत की जानकारी देते हुए कहा कि प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए प्लेटफाॅर्म तैयार करेंगे,राजनीतिक ताकत बनेंगे समाज की राजनीतिक में सक्रिय भागीदारी का निर्णय लिया जाएगा। पूरे देश में समाज के प्रभाव वाली सैकड़ों सीटों पर समाज के निर्दलीय उम्मीदवार खड़े करने से गुरेज नहीं करने का कड़ा निर्णय लिया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि समाज के हक के लिए पैरवी नहीं करने वाले समाज के जनप्रतिनिधियों का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा. महापंचायत में फिरकापरस्ती काे भूलकर एक होने की अपील किया जाएगा। अपने ही समाज में रोटी व बेटी का संबंध बनाने की जरूरत को जागरूक किया जाएगा। 
शाह बानो ने फकीर समाज से अपील की है कि अपने वोट की ताकत से पार्टियों को डराओ, तभी देंगे हक. फकीरों की पुश्तैनी धरोहर व निजी संपत्तिया पर संविधान से मिला मूल अधिकार छीनकर कट्टरपंथीयों ने विदेशी बना दिया है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियों की जान वोट में है। उसकी ताकत से इनको डराना होगा तभी ये समाज को उसका हक देंगे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।