Skip to main content

DlightNews

*आटा पिपराया में दबंगों ने दिव्यांग के घर की दिवार को तोड़ा: घर में घुसकर की तोड़फोड़*

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद* 

उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले जालौन के आटा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरायां में दबंगों ने एक दिव्यांग व्यक्ति के घर में घुसकर तोड़फोड़ की, उसके शौचालय की दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान घर के भीतर खड़ी बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।आधी रात को दबंगों ने किया हमला ग्राम पिपरायां के निवासी दिव्यांग रामप्रकाश अपनी पत्नी और नातिन के साथ रहते हैं, जबकि उनका पुत्र सुनील और बहू दिल्ली में काम करते हैं। रामप्रकाश ने अपनी भूमि पर शौचालय और दीवार का निर्माण किया था, जिसे लेकर पड़ोस में रहने वाली आरती और अन्य लोग उनसे नाराज थे।बुधवार रात आधी रात के बाद आरती, उर्मिला और मोना ने रामप्रकाश की दीवार तोड़ दी और शौचालय गिरा दिया। मलबा गिरने से घर में खड़ी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।धमकी देकर भाग गए आरोपी दीवार गिरने की आवाज सुनकर रामप्रकाश की पत्नी मौके पर पहुंची, तो दबंगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। रामप्रकाश ने बताया कि वह जमीन पर कोर्ट के फैसले के बाद शौचालय और दीवार का निर्माण करवा रहे थे ताकि कोई विवाद न हो, लेकिन फिर भी उन्हें परेशान किया गया। सीओ कालपी, एके सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।