बोरावड़: मकराना के पूर्व विधायक श्रीराम भींचर की धर्मपत्नी व मकराना प्रधान सुमिता भींचर की सास भंवरीदेवी भींचर के निधन पर भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष व नागौर की पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा, कुचेरा नगर पालिका के चेयरमैन विकी शतावत, खिवसर प्रधान प्रतिनिधि जगदीश बिडियासर, सहित अनेक जन प्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने बोरावड़ स्थित निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की तथा शोक संतप्त भींचर परिवार को ढाढस बंधाया। साथ ही ग्रामीणों क्षेत्र से व जिले के अनेक जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने भी भींचर के निवास पर पहुंचकर भंवरीदेवी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भींचर परिवार को सान्त्वना दी।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...
Comments
Post a Comment