Skip to main content

DlightNews

डि लाईट न्यूज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट , पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र बांदा श्री अजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी एन एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह ने रेलवे स्टेशन कर्वी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे, जीआरपी, आरपीएफ के अधिकारियों से सामान्य ट्रेन का संचालन तथा मेला स्पेशल ट्रेनों के आवागमन के बारे में विस्तृत जानकारी की। जिलाधिकारी ने रेलवे जीआरपी,आरपीएफ के अधिकारियों से कहा कि जब ट्रेनों का आवागमन हो तो उसकी जानकारी तत्काल जिला प्रशासन को अवगत कराया जाए। तत्पश्चात उन्होंने रेलवे व पुलिस कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने ट्रेनों के अप डाउन के शेड्यूल के बारे में जानकारी की। पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र बांदा ने जीआरपी के थानाध्यक्ष को निर्देश दिए कि 28 जनवरी 29 जनवरी तथा 30 जनवरी 2025 का चार्ट ट्रेनों के संचालन का रेलवे से लेकर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराए, क्योंकि चित्रकूट तपोभूमि में श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ से स्नान करके आएंगे तो तीर्थ क्षेत्र चित्रकूट में भी श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ सकती है। इसके पूर्व पुलिस उपमहानिरीक्षक, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने संपूर्ण मेला क्षेत्र का भ्रमण कर मौनी अमावस्या को देखते हुए तथा महाकुंभ- 2025 प्रयागराज के आवागमन तथा व्यवस्थाओं को लेकर जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री चक्रपाणि त्रिपाठी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उप जिलाधिकारी कर्वी सुश्री पूजा साहू, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजकमल सहित संबंधित अधिकारी एवं रेलवे, जीआरपी, आरपीएफ के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।