Skip to main content

समिति का चुनाव संपन्न, नव वर्ष भी मनाया

 बरेली के जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट


समिति का चुनाव संपन्न, नव वर्ष भी मनाया




         बरेली, 6 जनवरी / वरिष्ठ जन कल्याण समिति बालजति, पुराना शहर, बरेली के कार्यालय पर  समिति का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ । जिसमें प्रोफेसर आर.के. वैश्य को पुनः समिति के अध्यक्ष पद हेतु, रवि किशोर सक्सेना को सचिव पद हेतु  व   वी. के. वर्मा जी को कोषाध्यक्ष पद हेतु तथा समिति के संयोजक पद  हेतु  दिनेश दददा एडवोकेट के नाम का प्रस्ताव आया, जिसे सर्वसम्मति से हाथ उठाकर पास किया गया ।      बाद में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अनिल सक्सेना व उपाध्यक्ष हेतु तोताराम गुप्ता एवं संयुक्त सचिव के लिए नवीन सक्सेना का चयन किया गया । समिति के संरक्षक रामेंद्र प्रसाद गुप्ता जी की देखरेख में चुनाव संपन्न कराया गया चुनाव के बाद उन्होंने सभी को शपथ ग्रहण भी करायी और शुभकामनाएं दी।

          समिति के चुनाव के बाद सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी और यथा संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया ।


        बाद में नव वर्ष 2025 का कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया  गया ।  इस अवसर पर एक दूसरे को बधाई देकर बधाई गीत गाये गए और कविताओं का भी पाठ किया गया।  कार्यक्रम में हंसी - ठिटौली के बीच चुटकुले भी सुनायें गए ।    अंत में नव वर्ष कार्यक्रम का समापन दोपहर के भोजन के बाद संपन्न हो गया ।

        इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वश्री विनय सक्सेना, विजय नारायण, अजय सक्सेना, दिलीप कुमार जौहरी, ब्रह्म प्रकाश सक्सेना एवं अरुण कुमार एडवोकेट आदि अनेकों लोग उपस्थित रहे ।

                            दिनेश दददा एडवोकेट

                                    संयोजक

वरिष्ठ जन कल्याण समिति बाल जति,बरेली

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।