Skip to main content

DlightNews

*ज्ञान ज्योति माता सावित्रीबाई फुले फुले शिछा की देवी थी-अतर सिंह पाल* 

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा– लालता प्रसाद* 

उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले आज जनपद जालौन मे बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान मे ज्ञान ज्योति माता सावित्रीबाई फुले की जयंती कालपी मे फुले जी चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती बडी धूमधाम से मनायी गयी जयंती समारोह मे 
मुख्य रुप से उपस्थित अतर सिंह पाल जिलाअध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले जी ने भारतीय समाज में महिलाओं के अधिकारों और शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने में अहम भूमिका निभाई। सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को महाराष्ट्र के नायगांव में हुआ था।सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा के क्षेत्र में महिलाएं और समाज के पिछड़े वर्ग के लिए अपनी आवाज उठाई। 
पूर्व चैयरमैन जगजीवन अहिरवार जिला प्रभारी जालौन ने कहा सावित्रीबाई ने अपने पति महात्मा ज्योतिबा राव फुले के साथ मिलकर 1848 में भारत की पहली महिला विद्यालय की स्थापना की। इसके माध्यम से उन्होंने समाज में शिक्षा के महत्व को बताया और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बालिका शिक्षा, महिलाओं के अधिकारों और उनके उत्थान के लिए निरंतर संघर्ष किया। सावित्रीबाई फुले ने ना सिर्फ समाज की सोच को बदलने का काम किया, बल्कि उन महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनीं जिन्होंने खुद को समाज में पिछड़ा हुआ महसूस किया। आज उनकी जयंती पर हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके संघर्षों, बलिदान और योगदान को याद करते हुए समाज में समानता और शिक्षा का प्रचार करते हैं। सावित्रीबाई फुले के दृष्टिकोण से हमें यह सीखने को मिलता है कि शिक्षा ही समाज में बदलाव की कुंजी है नगर अध्यक्ष कालपी हासिम अली ने कहा कि सावित्रीबाई फुले के इस महान कार्य को नमन करते हुए, हम सभी से अपील करते हैं कि हम उनके योगदान को सराहें और उनके दिखाए गए मार्ग पर चलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करें उपस्थित कृपाशंकर बोस, सतीश निषाद पूर्व जिला सचिव जालौन, पप्पू सभासद अदलसराय, नगर उपाध्यक्ष अरविन्दकुमार. नगर कोषाध्यक्ष हुसैन मंसूरी पूर्व सभासद प्रत्याशी, जितेन्द्र पाल, सौरभ अहिरवार, अंकित अहिरवार सहित बहुजन समाज पार्टी जिम्मेदार साथी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।