Skip to main content

DlightNews रिपोर्ट,, मुनीन्द्र पान्डेय लोकेशन बांदा

बदौसा (बाँदा)। सरकार द्वारा बदौसा ब्लॉक की घोषणा के बाद प्रशाशनिक अधिकारियों द्वारा बदौसा के प्रति उपेक्षित रवैया अपना कर ब्लाक कार्यालय के लिए जमीन का अब तक चिन्हीकरण बदौसा के बाहर करने के आक्रोश में ब्लॉक बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले भारी मात्रा में लोगों ने धरना दिया। राजस्व अधिकारियों द्वारा अनैतिक दबाव में आ कर बदौसा में मौजूद सरकारी जमीन को छिपाने से भारी जनाक्रोश पनप रहा है।

बदौसा वासियो की अर्से से नवसृजित ब्लाक बनाये जाने की मांग पर नवसृजित ब्लाक बनाये जाने की घोषणा नवम्बर 2024 में शाशन द्वारा की गई थी । घोषणा होने के बाद तत्काल महुआ , नरैनी , बिसंडा ब्लाक से 43 गांव अलग कर विकास खण्ड अधिकारी नरैनी ने आनन फानन शाशन को अपनी रिपोर्ट भेजने के बाद ब्लाक कार्यालय के जमीन चिन्हीकरण के लिए कई बार राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों ने शाशन को पत्र भेजे गए । 
इसके बावजूद राजस्व अधिकारियों तहसीलदार अतर्रा ने 18 जनवरी को लिखा कि बदौसा में जमीन नहीं है बरछा में ब्लॉक बनाने का प्रस्ताव भेजा तो वहीं उपजिलाधिकारी अतर्रा ने एक पत्र में कहा कि बदौसा में जमीन नहीं है तुर्रा में ब्लॉक बनाने का प्रस्ताव भेज कर दोनों राजस्व अधिकारियों ने सरकार को झुठी रिपोर्ट भेजा कि बदौसा में जमीन नहीं है जबकि यहां मिल्कियत सरकार की ब्रिटिश जमाने की तहसील की कई हेक्टेयर जमीन मौजूद है तो किस आधार पर शासन को गुमराह कर रहे हैं। 
ब्लॉक बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले धरना प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक बनाने तक संघर्ष की मुकम्मल रणनीति बनाई गई। मिल्कियत सरकार की जमीन से अवैध कब्जा हटा कर ब्लॉक मुख्यालय बनाने की मांग को प्रमुखता से रखी गई। कल से क्रमिक अनशन करने का निर्णय लिया गया।
श्यामाचरण बाजपेयी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन के पहले दिन रामजस निषाद, संतोष कुशवाहा, साहब दीन त्रिपाठी ,
उमाशंकर बर्मा ,मकबूल खान , ब्यापार मंडल के महामंत्री हरिओम बाजपेयी , होरी लाल गुप्ता, हरिशंकर दुवे, चन्द्रपाल विश्वकर्मा , रामजस , धर्मेंद्र खटीक, शिवप्रसाद शिवा, अनिल कुरील, दिलीप सिंह, हरिलाल, रामस्वरूप पांडेय,रामस्वरूप पांडे आदि अनशन स्थल में मौजूद रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।