Skip to main content

DlightNews ब्यूरो बांदा मुनीन्दृ पान्डेय

हत्या के आरोपी को हुआ 08 वर्ष का कठोर कारावास और जुर्माना !!!               
----- ----- ----- ----- ----- ----- 
बाँदा :-
 शासकीय अधिवक्ता देवदत्त मिश्रा और विशेष लोक अभियोजक सौरभ सिंह ने बताया कि घटना थाना कोतवाली नगर की है जिसमे दिनांक 08/12/2008 की रात 8.30 बजे रात की है। संतोष सिंह निवासी नारायणपुर थाना कमासिन पत्नी सपना को लेकर बांदा रेलवे स्टेशन से अहमदाबाद के लिए जा रहा था, स्टेशन के बाहर स्थित ओम पवित्र भोजनालय में नाश्ता कर रहे थे , पैसे के लेन देन को लेकर दुकानदार से झगड़ा हो गया जिस पर वहां पर मौजूद राजू पुत्र श्री प्रकाश निवासी अतर्रा रोड बबेरू व राजकुमार पुत्र चंद्रपाल निवासी शहर बांदा , दीपक पुत्र कल्लू तथा इंद्रपाल पुत्र चुनुबाद निवासियान बिजली खेड़ा शहर बांदा ने लात घूंसा थप्पड़ व मिठाई बनाने वाली छन्नी व डंडों से मारकर हत्या कर दी ! संतोष सिंह की पत्नी सपना को भी बीच बचाव करने पर मारा पीटा तथा मौके पर मौजूद सपना के पिता जयराज सिंह को भी बीच बचाव में चोटें आई। मारने पीटने के बाद घायल संतोष सिंह को राजकुमार व दीपक मोटर साइकिल में लादकर ले गए। पत्नी सपना और ससुर जयराज के चिल्लाने पर भी किसी ने मदद नहीं की। रात भर पत्नी व ससुर ने संतोष को ढूंढा पर वो कहीं नहीं मिला। घटना के अगले दिन संतोष की लाश जिला अस्पताल बांदा में मर्चरी में मिली। दिनांक 10/12/2008 को संतोष सिंह की पत्नी सपना ने जो उक्त मुक़दमे कि वादी है ने कोतवाली नगर बांदा मे रिपोर्ट दर्ज कराई। उक्त हत्या के मुक़दमे मे जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता देवदत्त मिश्र और सौरभ सिंह ने कुल 9 गवाह परीक्षित कराए। विद्वान शासकीय अधिवक्ता देवदत्त मिश्रा और सौरभ सिंह द्वारा प्रभावी पैरवी की गई। उक्त हत्या के मुक़दमे को निस्तारित होने मे लगभग 16 वर्ष का समय लगा ! न्यायाधीश महोदय श्री गुणेंद्र प्रकाश जी अपर जिला जज गैंगस्टर एक्ट पंचम द्वारा पत्रावली में शामिल सम्पूर्ण साक्ष्यों का गहन परिशीलन किया तथा हत्या जैसे जघन्य अपराध मे दोषी पाए जाने पर अभियुक्त राजकुमार को 08 वर्ष के कठोर कारावास और 20 हज़ार रुपये अर्थदंड से दण्डित कर जिला कारागार भेजा गया तथा इसी मुक़दमे मे अभियुक्त दीपक ने अपने बयानों मे बताया कि घटना के समय उसकी उम्र 18 वर्ष से कम थी तो नय्याधीश महोदय गुड़ेंद्र प्रकाश ने दीपक कि पत्रावली को अलग कर किशोर न्यायालय भेज दिया है ! इस समय दीपक उक्त हत्या के मुक़दमे मे कारागार मे है !!!

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।