Skip to main content

DlightNews

*मान्यवर काशीराम साहब जी के जन्मदिन समारोह पर 15 मार्च को गोरखपुर चले*
*परिक्षेत्र*-गोरखपुर
*रिपोर्टर* रबिंद्र निषाद 
आजाद भारत के गुलाम समाज के अंदर शासक बनने की चाहत पैदा करने वाले बामसेफ Ds4- वह बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक बहुजन नायक मान्यवर काशीराम जी के जन्मदिन समारोह में दिनांक 15 मार्च 2025 को गोरखपुर चलें 
 विधानसभा खजनी के प्रभारी महानंद गौतम एवं समस्त बहुजन समाज पार्टी के सम्मानित पार्टी के बूथ, सेक्टर व विधानसभा पदाधिकारियों से निवेदन है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन सुश्री मायावती जी(पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश) के आह्वान पर बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब जी 91 वीं जन्मदिन समारोह 15 मार्च 2025 को गोरखपुर के रानीडीहा स्थित ग्रैंड गजीबो हाल सिकटौर रोड रानीडीहा में आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम बहुजन समाज के लिए अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम है क्योंकि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जाने के बाद इस देश में बहुजन समाज के हक व हकूक की बात व लडाई लड़ने वाला कोई मसीहा नही था इस बीच भारतीय लोकतंत्र में बहुजन समाज को इस देश में दीन हीन दशा को पढ़ कर मान्यवर साहब ने बाबा साहब के मिशन को आगे बढ़ाने का काम किया साथ ही साथ गुलामी को ही भाग्य मान लेने वाले समाज के अन्दर शासक बनाने की चाहत पैदा कर के इस बहुजन समाज को हुक्मरान समाज बनाने की चाहत पैदा कर के इन मनुवादी सरकारों को 85 प्रतिशत हिस्सा देने को मजबूत करने का काम किया गया इस संघर्ष में बहन जी ने 1977 से ही उनका साथ देने व संघर्ष करने का काम किया जिससे प्रभावित हो कर ही साहब ने अपने जीते जी ही बसपा का व अपना भी एक मात्र उत्तराधिकारी बनाते हुए देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री भी बहन जी को बनाने का काम किया।हमने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी को खोया फिर मान्यवर कांशीराम साहब को खोया अब हम बहन जी को नही खोना चाहते हैं क्योंकि की सदियों के बाद मशीहा पैदा होते हैं और इस सदी में फिर कोई मायावती नही पैदा होने वाला है इस लिए अपने खो चुके मसीहा को नमन करने के लिए बहन मायावती जी के आवाज को संबल प्रदान करने के लिए गोरखपुर मण्डल स्तरीय विचार गोष्ठी में अवश्य चलने का काम करें तथा साहब के संघर्षों को याद करते हुए उनके एक मात्र उत्तराधिकारी बहन जी के हाथों को मजबुती प्रदान करने की कृपा करें।हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि गोरखपुर में मण्डल स्तर पर होने वाला इस कार्यक्रम में विधानसभा खजनी की ऐतिहासिक भागीदारी होगी।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।