Skip to main content

DlightNews

*दलित युवती की मौत पर प्रतापगढ़ में बवाल,पत्थरबाजी में सीओ का फूटा सिर,गैंगरेप के बाद हत्या का आरोप*
   

प्रतापगढ़।उत्तर प्रदेश के बड़के जिले प्रतापगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।जहां पर प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करने वाली दलित युवती संदिग्ध परिस्थितियों मौत पर जमकर बवाल हो गया।परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। इसको लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज किया तो ग्रामीण उग्र हो गए और पत्थरबाजी शुरू कर दी।

दुर्गागंज बाजार की एक युवती पास के ही मां मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पर काम करती थी।शुक्रवार को युवती की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ।प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों पर लाठी चलाने के बाद स्थिति बेकाबू हो गई।आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।सीओ रानीगंज समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात 11 बजे कोमल नाम की दलित युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों को अस्पताल से फोन कर बुलाया गया,लेकिन जब मां हीरावती वहां पहुंचीं तो कुछ लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की।कुछ देर बाद एंबुलेंस से शव गांव भेजने का प्रयास किया गया,लेकिन ग्रामीणों ने एंबुलेंस को रोक लिया। जब परिजनों ने शव देखा तो युवती के शरीर पर चोटों के कई निशान थे और कपड़े भी फटे हुए थे,जिससे संदेह गहरा गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन,डॉक्टर अमित पांडेय,कर्मचारी सुनील कुमार,विद्यासागर,शहबाज और दाई गनोर्मा देवी पर साजिश के तहत सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया।

युवती की मौत से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।पुलिस जब शव को कब्जे में लेने पहुंची तो लोगों ने विरोध जताया।हालात बिगड़ने पर कई थानों की फोर्स बुला ली गई।पुलिस ने लाठीचार्ज किया,जिससे ग्रामीण और उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव शुरू हो गया।

इस पथराव में रानीगंज के सीओ विनय प्रभाकर साहनी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।बढ़ते तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।घटना के 12 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस शव को कब्जे में नहीं ले सकी। परिजन और ग्रामीण आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और न्याय की मांग पर अड़े रहे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। पुलिस ने जांच के लिए विशेष टीमें गठित कर दी हैं और आरोपियों पर जल्द कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।