Skip to main content

पथरी में बालू माफिया का आतंक , किसान की जमीन में जबरन कर रहा खनन मुनीन्द्र पान्डेय बांदा

 पथरी में बालू माफिया का आतंक , किसान की जमीन में जबरन कर रहा खनन



-एग्रीमेंट का पैसा मांगने पर गाली गलौज कर जान से मारने की  धमकी का आरोप 


- डीएम की चौखट पर फरियाद लेकर पहुंचीं मां बेटी ने जान माल सुरक्षा की लगाई गुहार 



बांदा। शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर कार्यालय बांदा से मामला प्रकाश में आया है जहां पर पीड़िता अपनी बेटी के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी जे०रीभा को लिखित शिकायतपत्र देकर पीड़िता रूकमिन पत्नी बरदानी  निवासी ग्राम- पथरी, थाना कोतवाली देहात, जनपद बांदा ने  जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि

 https://youtu.be/hvhkbpgKhOs?si=orFTrViTkA-xm5Wp



पीड़िता के पति के नाम गाटा संख्या 72 /42 रकबा 0.8840हे0

कृषक भूमि है, जिसमें बालू होने के कारण कृषि कार्य नहीं हो पा रहा था,

जिसके चलते मिलजुमला खाता होने के कारण अन्य कृषक व पीड़िता के पति ने मानसिंह पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम- लुकतरा को मिलजुमला गाटा संख्या

72/42 को पीड़िता के पति व अन्य कृषक खाता धारको ने मुख्तारनामा आम स्टाम्प शुल्क 100 रूपये का प्रलेख पत्र दिनांक 01 मार्च 2021 को तहसील

बांदा में 1 साल के लिये लिखा पढ़ी कराई गयी थी।

पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि लिखा पढ़ी के बाद मान

सिंह ठेकेदार द्वारा बालू 2021 से 2025 तक खेत से बालू निकाल रहे है।

लेकिन पीड़िता के पति को आज तक बालू का पैसा नहीं मिला है, न ही

पीडिता को बुलाकर के मानसिंह ने कोई हिसाब नहीं किया, पीड़िता का पति गरीब व मानसिक रोगी है, जिसके कारण उक्त ठेकेदार ने उसी का फायदा

उठाकर आज तक हिसाब नहीं किया व रूपयों का लेन-देन नहीं किया,

जिससे पीड़िता व पीड़िता का पति जीविका चलाने में असमर्थ है, उक्त ठेकेदार से पीड़िता के पति ने खेत से बालू का रूपया मांगने जाता है तो कहता है कि

मैने गुलाब निषाद को व केसानी निषाद, राजाभइया, कौशिल्या, गुलशन व अन्य

साथियों को हिसाब दे दिया है, उन्ही से जाकर अपना रूपया मांगो और  जातिसूचक शब्दों के साथ गाली गलौज देकर कहा कि दूबरा मेरे पास रूपये मांगने मत आना नहीं तो जान से मार डालेंगे। 

जिससे पीड़िता व पीड़िता का पति डरे व सहमे रहते है। 

उक्त रामसिंह व गुलाब रूपये का हिसाब न देने के चक्कर में पीड़िता व पीड़िता के पति के साथ कोई भी अप्रिय घटना कारित कर सकते है।

मांग है कि पीड़िता के पति को उक्त लोगों से

रूपये का हिसाब कराकर दण्डात्मक कार्यवाही करें।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।