Skip to main content

DlightNews

*सुसाइड नोट छोड़ा, सास, ननद और पति पर लगाया प्रताडि़त करने का आरोप*

 उज्जैन। पति और ससुरवालों से तंग आकर रविवार को तिरुपति प्लेटिनम में रहने वाली नुपूर पति सतीश जाट ने सल्फास खा लिया। तबीयत बिगडऩे पर नुपूर ने अपनी सहेली को कॉल किया, वही उसे लेकर अस्पताल पहुंची जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। नुपूर ने मौत से पहले वीडियो भी बनाया जिसमें उसने अपनी परेशानी बयां की। इसके अलावा एक पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा जिसमें उसने पति सतीश जाट, ननद पूजा जाट और भावना जाट एवं मां हेमलता जाट पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है।

नीलगंगा पुलिस ने नुपूर का मोबाइल जब्त करते हुए मामले में मर्ग कायम किया है। मामले की जांच माधवनगर सीएसपी दीपिका शिंदे को सौंपी है लेकिन उनके अवकाश पर होने के कारण फिलहाल नानाखेड़ा सीएसपी श्वेता गुप्ता जांच कर रही हैं। इधर, सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव मृतका के मायकेवालों को सौंप दिया गया क्योंकि ससुराल पक्ष की ओर से कोई मौजूद नहीं था।

यह लिखा है सुसाइड नोट में
मैं नुपूर जाट जहर खाकर मर रही क्योंकि मुझे मेरे पति ने और मेरी सास हेमलता जाट और मेरी ननद भावना, पूजा ने बहुत टॉर्चर करा है। वो 4 साल से अलग है। मैं मेरे पति के साथ रह रही हूं 4 सालों से फिर भी उन्होंने मुझे परेशान करना बंद नहीं किया और 6 महीने से मेरे पति भी मुझे बहुत परेशान कर रहे हैं। मुझे मारने की धमकी देते हैं।

मेरे पति न मुझे पैसे देते थे, न घर का खर्चा उठाते थे और मैं अगर कुछ बोलती तो मुझ पर हाथ उठाते थे और अभी भी मेरे पति 3 दिन से घर नहीं आए हैं। मैं उन्हें कुछ बोलती हूं तो वो घर छोड़ के जाने की धमकी भी देते थे। हमेशा घर से चले जाते थे। मैं 4 साल से सब झेल रही थी

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।