Skip to main content

DlightNews

*यातायत के हल बेहल सप्ताहिक बाजार मे अनियंत्रित वाहन चालक से दूरघाटना जाम रहता है यात्रायत पुलिस का कोई नियत्रंण नहीं*
 उज्जैन। वाहन चालकों का गति पर नियंत्रण नहीं हैं। शहर में और आसपास हादसे हो रहे हैं। शहर के गुरुवारिया हाट पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। महाकाल लोक बनने के बाद यातायात का पूरा दबाव इसी इलाके में है। वहीं सडक़ पर हाट लग रहा है। लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए व्यापारियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। नंदी परिसर में लगने वाले हाट का विस्तार होता जा रहा है।

नगर निगम के जिम्मेदार नए व्यापारियों को हटाने के बजाए रसीद काटने पर ध्यान दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह हाट संभावित हादसे के मुहाने पर है। यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया तो जिस तरह बडऩगर में फायर ब्रिगेड के वाहन से राह चलते लोगों की मौत हुई है, ऐसा हादसा यहां भी हो सकता है। लोगों की बातों में इसलिए भी दम है क्योंकि वाहन सब्जी बेचने वालों और खरीदारों के बीच में से होकर गुजरते हैं। लोगों का कहना है कि कलेक्टर और निगमायुक्त गुरुवार की शाम को हाट का दौरा करें। उन्हें पता चलेगा कि यहां हालात कैसे बनते हैं।केशव नगर से आते हैं वाहन
नीलगंगा चौराहे से होते हुए वाहन केशव नगर पार कर आगे बढ़ते हैं, यहीं सडक़ के दोनों किनारों पर सब्जी वाले और अन्य सामान बेचने वाले बैठते हैं। वाहन इसी रास्ते से शिप्रा ढाबे की तरफ बढ़ते हैं। लोगों का कहना है कि यह खतरनाक मोड़ है। किसी दिन केशव नगर से आने वाले वाहन का संतुलन बिगड़ गया या बे्रक फेल हो गया तो सोच लीजिए कि कितने लोग हताहत होंगे।इसी रास्ते पर हुए हैं हादसेखाद्य सामग्री की दुकान लगाने वाले सुरेश योगी, सब्जी बेचने वाले नंदलाल वर्मा ने बताया कि उनकी आंखों के सामने चार-पांच हादसे हो चुके हैं। कार चालकों ने पैदल चलने वालों को टक्कर मारी है। एक बार साइकिल चालक भी टकराया था। उन्होंने कहा कि इस रास्ते से दुकान लगाने वालों को हटाना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।