Skip to main content

DlightNews

*गरोठ थाना बडी कार्यवाही रगे हाथो पकड़ जुआ सट्टा चार आरोपी गिरफ्तार एक फरार*
 मंदसौर। थाना गरोठ पुलिस द्वारा अवैध सट्टा गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से कुल ₹7,230 नकद, करीब 1.51 करोड़ रुपये के सट्टा अंक लिखे 13 बंडल, 1मोबाइल फोन, 5 कैलकुलेटर, 4 सट्टा पर्चीकट्टे, 4 हिसाब-किताब की डायरियाँ, तथा 15 पेन जप्त किए गए हैं। जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 2,09,480 है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद के निर्देशानुसार जिले में सट्टा व जुए जैसी अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ हेमलता कुरील एवं एसडीओपी विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गरोठ निरीक्षक हरीश मालवीय व बोलिया चौकी प्रभारी सउनि धन्नालाल योगी की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
यह कार्रवाई दिनांक 12 जून 2025 को ग्राम बोलिया स्थित नई आबादी मस्जिद वाली गली में इमरान के मकान पर की गई। मौके पर चारों आरोपी सट्टा पर्चियाँ भरते हुए पकड़े गए। प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया है कि आरोपी लोगों को 10 गुना लाभ का प्रलोभन देकर उनके खातों में फोन पे/यूपीआई के माध्यम से पैसे डलवा रहे थे।
थाना गरोठ में आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण क्रमांक 242/2025 के तहत धारा 4(क) जुआ अधिनियम, 4(क) सट्टा अधिनियम एवं 318(4), 49 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। वहीं प्रकरण में एक फरार आरोपी की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी-जसवंत सिंह पिता कमल सिंह, उम्र 35 वर्ष, निवासी हरीजन मोहल्ला पिपल्यामंड- साहिल पिता रमजानी शाह, उम्र 24 वर्ष, निवासी नई आबादी, बोलिया
सुलेमान पिता रईस रंगरेज, उम्र 20 वर्ष, निवासी इंद्रा नगर,नीमच (हाल निवासी नई आबादी, बोलिया)मुकेश पिता रामप्रसाद नागर, उम्र 35 वर्ष, निवासी बस स्टैंड झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)
फरार आरोपी-रईस पिता बाबू भाई रंगरेज, निवासी नीमच, जिला �

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।